बाली में छुट्टियों के बीच भी फिटनेस पर फोकस, गर्मी में वर्कआउट टिप्स देते दिखे वरुण धवन
मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण धवन इन दिनों बाली में वेकेशन इंजॉय कर रहे हैं और अपने फिटनेस रूटीन को फॉलो करके अपने समय का पूरा इस्तेमाल कर रहे हैं। शुक्रवार को अभिनेता ने अपने वर्कआउट सेशन का एक खास वीडियो पोस्ट किया।
अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट की, जिसमें उन्होंने दिखाया कि वे बढ़ते टेम्परेचर के बावजूद खुद को कैसे एक्टिव रख रहे हैं। इस वीडियो के जरिए उन्होंने बाली के गर्म मौसम में वर्कआउट करने और हाइड्रेटेड रहने की इंपॉर्टेंस के बारे में बताया।
अभिनेता वरुण धवन कहते हैं, "क्या हाल है दोस्तों, तो अभी मैं बाली में हूं और वर्कआउट कर रहा हूं, लेकिन यहां बहुत, बहुत गर्मी है और जब आप वर्कआउट करते हैं तो आप अपने बहुत सारे इलेक्ट्रोलाइट्स खो देते हैं, वे जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स जिनकी आपको जरूरत होती है, आप जानते हैं, खुद को एक्टिव रखने के लिए।"
अभिनेता वरुण धवन ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, "ट्रेन, पसीना, हाइड्रेट, यहां 35 डिग्री टेम्परेचर है।" वरुण ने आगे गर्मी में वर्कआउट के दौरान खुद को हाइड्रेट रखने के अपने तरीके के बारे में भी बात की। उन्होंने ऐसे मौसम में एक्सरसाइज करते हुए जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स को फिर से भरने के महत्व पर भी जोर दिया।
अभिनेता वरुण धवन हाल ही में फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना' में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशक वरुण धवन के पिता और मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने किया था। फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, मनीष पॉल, चंकी पांडे और जिमी शेरगिल जैसे कलाकार नजर आए थे।
फिल्म की कहानी जस (वरुण धवन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पत्नी बानी से तलाक की प्रक्रिया में है जस पिता बनना चाहता है, जबकि बानी अपने करियर पर ध्यान देना चाहती है। तलाक के बीच जस की जिंदगी में प्रीत नाम की महिला आती है और दोनों को प्यार हो जाता है। असली मोड़ तब आता है जब जस को पता चलता है कि उसकी पत्नी और प्रेमिका दोनों ही गर्भवती हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   28 Aug 2026 1:29 PM IST












