बंगाल चुनाव आरजी कर पीड़िता की मां को प्रत्याशी बनाए जाने पर टीएमसी ने उठाए सवाल

बंगाल चुनाव  आरजी कर पीड़िता की मां को प्रत्याशी बनाए जाने पर टीएमसी ने उठाए सवाल
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को 19 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में भाजपा ने आरजी कर पीड़िता की मां को भी पानीहाटी से चुनावी मैदान में उतारा है। जिसको लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। टीएमसी नेता कुणाल घोष ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है।

कोलकाता, 25 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को 19 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में भाजपा ने आरजी कर पीड़िता की मां को भी पानीहाटी से चुनावी मैदान में उतारा है। जिसको लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। टीएमसी नेता कुणाल घोष ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है।

कुणाल घोष ने वीडियो जारी कर कहा कि आरजी कर पीड़िता की मां भाजपा की प्रत्याशी बन गई हैं। इसका हम पूरा आदर करते हैं और सहानुभूति है। लेकिन उन्होंने खुद का सम्मान खो दिया है। पीड़िता के साथ हुए दुष्कर्म की हम लोगों ने निंदा की। कोलकाता पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दोषी को गिरफ्तार किया। पीड़िता के माता-पिता ने सीबीआई जांच की मांग की थी। इस मामले पर सीबीआई की जांच हुई।

कुणाल घोष ने कहा कि सीबीआई ने कोलकाता पुलिस की जांच को सही ठहराया। ट्रायल कोर्ट, हाई कोर्ट, और सुप्रीम कोर्ट ने जांच को मॉनिटर किया और सही ठहराया। बाद में माता-पिता सीबीआई जांच से भी संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने कहा कि सीबीआई किसके अंडर आता है। सीबीआई भाजपा के अधीन आता है। अब भाजपा की उम्मीदवार बन गईं।

उन्होंने कहा कि पीड़िता के माता-पिता ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से मुलाकात करने की कोशिश की थी। उन्होंने आपको एक मिनट नहीं दिया और आपका अपमान किया। आप भाजपा का उम्मीदवार बनकर न्याय की मांग कर रही हैं। एक लड़की की मौत को लेकर आप राजनीति में आ गए। उन्होंने कहा कि आपको इस सवाल का जवाब देना होगा कि आप जिस सीबीआई के खिलाफ थे, उसी पार्टी का उम्मीदवार बन गए।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने पश्चिम बंगाल की 19 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। यह सूची राज्य के विभिन्न जिलों को कवर करती है, जिसमें कूचबिहार दक्षिण, राजगंज, इस्लामपुर, हेमताबाद, इंग्लिश बाजार, शांतिपुर, पानीहाटी, हावड़ा मध्य, उत्तरपाड़ा, सिंगूर, चंदननगर, चूंचुड़ा, हरिपाल, तमलुक, मेदिनीपुर, पूर्वस्थली दक्षिण, कटवा, सैंथिया और नलहाटी शामिल हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 March 2026 11:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story