बैंक जॉब अलर्ट एसआईडीबीआई में स्पेशलिस्ट ऑफिसर बनने का अवसर, 29 मई तक फटाफट करें आवेदन

बैंक जॉब अलर्ट एसआईडीबीआई में स्पेशलिस्ट ऑफिसर बनने का अवसर, 29 मई तक फटाफट करें आवेदन
भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (एसआईडीबीआई) ने संविदा आधार पर विशेषज्ञ अधिकारियों (स्पेशलिस्ट ऑफिसर) की नियुक्ति हेतु अलग-अलग कुल 5 रिक्त पदों पर एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (एसआईडीबीआई) ने संविदा आधार पर विशेषज्ञ अधिकारियों (स्पेशलिस्ट ऑफिसर) की नियुक्ति हेतु अलग-अलग कुल 5 रिक्त पदों पर एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एसआईडीबीआई की ओर से जारी 5 पदों में प्रभाव आकलन विश्लेषक (आईएए), वरिष्ठ कार्यक्रम डिजाइनर (एसपीडी), सहमति प्रबंधक (सीएम), डेटा लेखा परीक्षक (डीए) और मुख्य डेटा और विश्लेषण अधिकारी (सीडीएओ) के 1-1 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 9 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 29 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन रिक्तियों पर नियुक्त होने की इच्छा रखते हैं, उन्हें तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार सांख्यिकी, गणित, अर्थशास्त्र, लोक नीति, विकास अध्ययन, डेटा विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर विज्ञान, कानून, डेटा गवर्नेंस, व्यवसाय प्रशासन, साइबर सुरक्षा, या संबंधित मात्रात्मक/विश्लेषणात्मक विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु पद अनुसार 35 से 55 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 30 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता व अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 17 से 95 लाख रुपए के बीच प्रति वर्ष होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एसआईडीबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर पत्र में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को स्कैन कर एक ही पीडीएफ फाइल में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल कर दें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 May 2026 10:34 PM IST

Tags

Next Story