बारामूला सांसद राशिद इंजीनियर को कोर्ट से राहत, मानसून सत्र में हो सकेंगे शामिल

बारामूला सांसद राशिद इंजीनियर को कोर्ट से राहत, मानसून सत्र में हो सकेंगे शामिल
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने बारामूला के सांसद अब्दुल रशीद शेख उर्फ राशिद इंजीनियर को पुलिस हिरासत में रहते हुए 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलने वाले आगामी मानसून सत्र में शामिल होने की अनुमति दे दी है।

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने बारामूला के सांसद अब्दुल रशीद शेख उर्फ राशिद इंजीनियर को पुलिस हिरासत में रहते हुए 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलने वाले आगामी मानसून सत्र में शामिल होने की अनुमति दे दी है।

पाटियाला हॉउस मे कोर्ट में यह सुनवाई इन-कैमरा हुई। अब्दुल रशीद शेख आतंकी फंडिंग मामले में न्यायिक हिरासत में हैं।

बारामूला के जेल में बंद सांसद इंजीनियर राशिद ने इससे पहले 21 जून को घोषणा की थी कि वे लोकसभा से इस्तीफा दे देंगे, क्योंकि वे अपने निर्वाचन क्षेत्र के कामकाज को संभालने में असमर्थ हैं। हालांकि, उनकी अवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) ने कहा कि इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय लेने से पहले वह जनता से परामर्श करेगी।

एआईपी ने इंजीनियर राशिद द्वारा लोकसभा से इस्तीफा देने के इरादे पर अपने जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की राय लेने का फैसला किया। इंजीनियर राशिद ने कहा कि वे उन लोगों तक प्रभावी ढंग से नहीं पहुंच पा रहे हैं और उनकी सेवा नहीं कर पा रहे हैं जिन्होंने उन्हें भारी बहुमत से चुना है।

एआईपी के मुख्य प्रवक्ता इनाम उन नबी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति ने इस मुद्दे पर विस्तृत विचार-विमर्श किया और बारामूला संसदीय क्षेत्र के सभी 18 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शामिल करते हुए एक व्यापक परामर्श प्रक्रिया शुरू करने का संकल्प लिया। मामले के सभी पहलुओं की सावधानीपूर्वक जांच करने के बाद, राजनीतिक मामलों की समिति ने फैसला किया कि विभिन्न स्तरों पर पार्टी पदाधिकारी दो दिवसीय परामर्श सत्र में भाग लेंगे ताकि इस बात पर विचार किया जा सके कि इंजीनियर राशिद को सांसद बने रहना चाहिए या पद छोड़ देना चाहिए।

इंजीनियर राशिद फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में टेरर-फंडिंग से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी के तौर पर बंद हैं।

2024 के लोकसभा चुनाव में, इंजीनियर राशिद ने बारामूला निर्वाचन क्षेत्र में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के उपाध्यक्ष और मौजूदा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 July 2026 5:41 PM IST

Tags

Next Story