बरेली खेत में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बरेली  खेत में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां खेत में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह मामला बरेली के फरीदपुर के रायपुर हंस गांव की है। बताया जा रहा है कि बीती रात गुरुवार को किसान भोज (दावत) से लौटकर खेत में सोने चला गया था। इसी दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

बरेली, 1 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां खेत में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह मामला बरेली के फरीदपुर के रायपुर हंस गांव की है। बताया जा रहा है कि बीती रात गुरुवार को किसान भोज (दावत) से लौटकर खेत में सोने चला गया था। इसी दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

किसान का शव सुबह खेत में बने एक झोपड़ी में खून से लथपथ मिला, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हत्या की खबर मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाने में दी, जिसके बाद एसपी साउथ अंशिका वर्मा और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। हत्या के पीछे की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस टीम मामले की जांच और अपराधियों की तलाश में जुटी है।

मामले को लेकर एसपी साउथ बरेली अंशिका वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को फरीदपुर के रायपुर हंस गांव के इंद्रपाल नामक एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेजा गया। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची हैं, जिनके द्वारा आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घटना की जांच हेतु तीन टीमों का गठन किया गया है, जो हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हैं। थाने में केस को रजिस्टर कर लिया गया है। वहीं, हत्या में जुड़े अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

बता दें कि इसी प्रकार का एक और हत्या का मामला गुरुवार को अमृतसर के जंडियाला इलाके से सामने आया था, जहां बेटे द्वारा मां की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया। इसी के साथ इस मामले में मृतका अमनदी कौर की मां चरणजीत कौर ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया कि उसकी बेटी की हत्या उसके ही बेटे करमवीर सिंह ने की है। आरोप है कि करमवीर ने अपनी मां का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

फिलहाल इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, जिसकी उम्र करीब 17 से 18 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हालांकि, इस बात की भी जांच की जा रही है कि इस वारदात में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 May 2026 5:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story