बीईएमएल भर्ती अलर्ट 362 ऑपरेटर पदों के लिए आवेदन का आखिरी मौका, कुछ ही घंटे बाकी

बीईएमएल भर्ती अलर्ट 362 ऑपरेटर पदों के लिए आवेदन का आखिरी मौका, कुछ ही घंटे बाकी
भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) ने कार्यकाल के आधार पर विभिन्न ट्रेडों के अनुसार नॉन-एग्जीक्यूटिव (ऑपरेटर) के कुल 362 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके वैकेंसी की घोषणा की थी।

बेंगलुरु, 9 जुलाई (आईएएनएस)। भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) ने कार्यकाल के आधार पर विभिन्न ट्रेडों के अनुसार नॉन-एग्जीक्यूटिव (ऑपरेटर) के कुल 362 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके वैकेंसी की घोषणा की थी।

बीईएमएल लिमिटेड की ओर से 362 ऑपरेटर पोस्ट के लिए जारी रिक्तियों में आईटीआई (फिटर) के 127, आईटीआई (टर्नर) के 93, आईटीआई (वेल्डर) के 44, आईटीआई (मशीनिस्ट) के 40 और आईटीआई (इलेक्ट्रीशियन) के 58 पद शामिल हैं।

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 17 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे फटाफट बीईएमएल लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म शुक्रवार शाम 6 बजे से पहले जमा कर दें, क्योंकि इसके बाद आवेदन लिंक बंद हो जाएगा और आपके हाथ से एक शानदार मौका निकल जाएगा।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित ट्रेड में कम से कम 60 प्रतिशत अंक के साथ नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (एनसीवीटी) द्वारा जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (एनटीसी) होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स की अप्रेंटिसशिप पूरी की होनी चाहिए और डायरेक्टरेट जनरल ऑफ ट्रेनिंग (डीजीटी) द्वारा जारी संबंधित ट्रेड का नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (एनएसी) होना अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु 29 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर-आधारित लिखित परीक्षा, शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की बेसिक सैलरी 16,900 रुपए प्रति माह होगी। इसी के साथ अभ्यर्थियों को मेडिकल खर्च के लिए 1,500 रुपए प्रति माह और अन्य लाभ व भत्ते भी दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 200 रुपए तय किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फील में छूट दी गई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 July 2026 9:44 PM IST

Tags

Next Story