बीईएमएल में जूनियर एग्जीक्यूटिव के 78 पदों पर निकली वैकेंसी, आज से आवेदन शुरू
बेंगलुरु, 25 मार्च (आईएएनएस)। देश के लाखों युवाओं का सपना सरकारी नौकरी करने का होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) ने बुधवार को जूनियर एग्जीक्यूटिव के कुल 78 पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।
बीईएमएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समयसीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।
एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद के अनुसार मैकेनिकल/प्रोडक्शन/इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग/ईईई/ईटीसी/इंस्ट्रुमेंटेशन में बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय सालों का अनुभव मैन्युफैक्चरिंग/प्रोडक्शन कंट्रोल/रिसर्च और डेवलपमेंट/प्लानिंग/टेस्टिंग/क्वालिटी/मेंटेनेंस/फर्निशिंग आदि में होना अनिवार्य है।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार होगी।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बीईएमएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद से सक्रिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।
वहीं, बीईएमएल की ओर से जारी पदों के लिए डिटेल्ड नोटिफिकेशन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, जिसमें कैंडिडेट्स को आयु सीमा, सैलरी, आवेदन शुल्क आदि से जुड़ी विस्तृत जानकारी मिलेगी।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   25 March 2026 6:17 PM IST












