बंगाल में दो-तिहाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने वाली है सुकांत मजूमदार

बंगाल में दो-तिहाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने वाली है सुकांत मजूमदार
केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को दावा किया कि बंगाल में दो-तिहाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने वाली है। जो बंगाल से बाहर रहते हैं, वो भी यहां आकर ममता बनर्जी के खिलाफ मतदान करके गए हैं।

कोलकाता, 1 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को दावा किया कि बंगाल में दो-तिहाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने वाली है। जो बंगाल से बाहर रहते हैं, वो भी यहां आकर ममता बनर्जी के खिलाफ मतदान करके गए हैं।

सुकांत मजूमदार ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा को बड़ी जीत मिलने जा रही है। स्ट्रांग रूम विवाद पर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी और टीएमसी मान चुकी है कि वे विपक्ष में बैठने वाले हैं। विरोधी पक्ष वाला मोड ऑन हो चुका है। ममता बनर्जी मान चुकी हैं कि वे विरोधी दल का नेतृत्व करने वाली हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि टीएमसी के जितने भी आरोप हैं, उन सभी का चुनाव आयोग ने जवाब दे दिया है। ममता बनर्जी की सरकार में भ्रष्टाचार की जांच को लेकर उन्होंने कहा कि ये मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट के लोग तय करेंगे कि आगे क्या करना है। उन्होंने कहा कि जहां भी ऐसी कोई बात सामने आएगी, वहां सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।

सुकांत मजूमदार ने कहा कि इस्लामिक कट्टरपंथ बंद होना चाहिए। इस पर पहले से टिप्पणी करना ठीक नहीं है। हमारी सरकार बन जाने पर मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री तय करेंगे, लेकिन ये पक्का है कि बंगाल से इस्लामिक कट्टरपंथ को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि जो अच्छे लोग अपने धर्म को मानते हैं, उनको उसी हिसाब से मानना चाहिए। कट्टरता स्वीकार नहीं है।

बॉर्डर पर फेंसिंग को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के साथ मिलकर बीएसएफ को जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। जल्द से जल्द फेंसिंग का काम पूरा करेंगे। आने वाले समय में भाजपा की सरकार डिडेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट का पालन करेगी।

बंगाल में हिंसा न हो, इसके लिए उन्होंने कहा कि गृह मंत्री शाह ने बताया है कि दो महीने तक केंद्रीय बलों की तैनाती बंगाल में रहने वाली है। भाजपा सरकार लोकतंत्र को पश्चिम बंगाल में लाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा की ही सरकार बनने जा रही है। भाजपा की सरकार बनने के बाद टीएमसी पार्टी नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री को लेकर उन्होंने कहा कि वे तो पार्लियामेंट्री कमेटी तय करेगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 May 2026 4:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story