बंगाल में अधिकारियों से नौकर की तरह पेश आती है टीएमसी सीपी सिंह
रांची, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा नेता सीपी सिंह ने मालदा के न्यायिक अधिकारियों के साथ हुई घटना और उनको बंधक बनाने को लेकर आईएएनएस से कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की ओर से अराजकता फैलाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। वहां तो सिर्फ हिंसा है। मेरा कहना है कि ममता बनर्जी के इशारे पर वहां के एक समुदाय विशेष के लोगों ने मिलकर न्यायिक अधिकारियों को बंधक बना लिया। इस घटना को उच्चतम न्यायालय ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में गिरफ्तारियां भी हुई हैं।
उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं के एक साजिशकर्ता नहीं हैं बल्कि साजिशकर्ता तो घर-घर में हैं। सिर्फ मालदा में साजिशकर्ता हैं, ऐसा नहीं है। देश के हर कोने में हैं, जो दिन-रात साजिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वे पाकिस्तानी एजेंट के रूप में काम करते हुए पकड़े जा रहे हैं। खोजने पर साजिशकर्ता ही मिलेंगे। ऐसे लोगों के साथ कड़ाई से पेश आना चाहिए। ऐसे लोगों से निपटने के लिए योगी जैसे लोगों की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि बंगाल में टीएमसी के नेता अधिकारियों से अपने नौकर की तरह पेश आते हैं। यही वजह है कि चुनाव आयोग ने वहां चीफ सेक्रेटरी व डीजीपी को हटाया। उन्होंने कहा कि बंगाल की स्थिति काफी खराब है। बंगाल की जनता को निर्णय लेना है कि कैसे ममता बनर्जी को बंगाल से खदेड़ना है। ममता बनर्जी बहुमत का नाजायज फायदा उठाती हैं।
धर्मेंद्र प्रधान के महाकाल स्टैंडर्ड टाइम वाले बयान पर सीपी सिंह ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने ठीक ही कहा है। उज्जैन के महाकाल की गणना से चलने से किसी को दिक्कत क्या है? अभी जो चल रहा है, वह सब अंग्रेजों का दिया हुआ है।
बता दें कि न्यायिक अधिकारियों के बंधक बनाए जाने को लेकर यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने शुक्रवार को कहा था कि पश्चिम बंगाल में 'टीएमसी जाने' का जो नारा दिया गया है, वह सच होने वाला है। जैसे यूपी में समाजवादी पार्टी (सपा) के गुंडे हैं, वैसे ही पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के गुंडे हैं और वो पूरी तरह बौखलाए हुए हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   4 April 2026 6:35 PM IST











