बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति-पत्नी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति-पत्नी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद
बेंगलुरु के कोथनूर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक दंपति ने आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान भानु चंदीर रेड्डी (बाबू रेड्डी) और उनकी पत्नी शाज़िया के रूप में हुई है। दोनों तेलंगाना के मूल निवासी थे और निजी कंपनियों में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे।

बेंगलुरु, 31 मार्च (आईएएनएस)। बेंगलुरु के कोथनूर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक दंपति ने आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान भानु चंदीर रेड्डी (बाबू रेड्डी) और उनकी पत्नी शाज़िया के रूप में हुई है। दोनों तेलंगाना के मूल निवासी थे और निजी कंपनियों में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे।

पुलिस के अनुसार, यह घटना थानिसंद्रा मेन रोड स्थित भारतीय सिटी के निकू होम-01, टावर-6 में हुई। पति भानु ने अपने आपको कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक आवाज नहीं आने पर पत्नी शाजिया घबरा गई और बिल्डिंग के सुरक्षाकर्मियों और पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। पड़ोसियों और सुरक्षाकर्मियों ने जब कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर अंदर भानु फंदे से लटके हुए थे और उनकी मौत हो चुकी थी। भानु का शव मिलने के कुछ ही मिनटों बाद शाजिया ने बिल्डिंग की 17वीं मंजिल से नीचे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि वैवाहिक कलह ने दंपति को यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया होगा। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या पति की स्वास्थ्य समस्याओं ने इस घटना में कोई भूमिका निभाई। दंपति की शादी को लगभग नौ साल हो गए थे। इससे पहले दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में थे। सूत्रों के अनुसार, शादी के बाद से उनके बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। कोथनूर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

डीसीपी (पूर्वोत्तर) जी.के. मिथुन ने बताया, "पति ने कमरे में खुद को बंद कर लिया और आत्महत्या कर ली। यह देखकर पत्नी भी ऊपरी मंजिल पर गई और वहां से कूदकर आत्महत्या कर ली। हमें मृतक का एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी हम जांच कर रहे हैं। उसमें लिखा है कि वैवाहिक विवाद और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण आत्महत्या की गई है।"

दंपति के परिवार वालों को जब इस घटना की सूचना मिली तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो अलग-अलग एफआआईआर दर्ज कर ली हैं। मौत के सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि के लिए फिलहाल दोनों के शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   31 March 2026 3:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story