सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस दिल्ली हाईकोर्ट में लीना मारिया की जमानत याचिका पर सुनवाई, 4 अप्रैल को फैसला

सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस  दिल्ली हाईकोर्ट में लीना मारिया की जमानत याचिका पर सुनवाई, 4 अप्रैल को फैसला
सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग और ऑर्गनाइज्ड क्राइम मामले में आरोपी फिल्म अभिनेत्री लीना मारिया की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी जमानत याचिका पर 4 अप्रैल को फैसला सुनाएगा।

नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग और ऑर्गनाइज्ड क्राइम मामले में आरोपी फिल्म अभिनेत्री लीना मारिया की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी जमानत याचिका पर 4 अप्रैल को फैसला सुनाएगा।

लीना मारिया सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी हैं। सुनवाई के दौरान लीना की तरफ से दावा किया गया कि उनका सुकेश के साथ वैवाहिक संबंध ठीक नहीं चल रहा। लीना के वकील ने अदालत को बताया कि सुकेश के फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज के साथ संबंध हैं। लीना के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि उनकी मुवक्किल एक प्रतिष्ठित अभिनेत्री हैं, जिन्हें कई फिल्मी अवॉर्ड मिल चुके हैं।

उन्होंने कहा कि लीना को सुकेश द्वारा चलाए जा रहे सिंडिकेट की कोई जानकारी नहीं थी और वे देश छोड़कर भागने की स्थिति में भी नहीं हैं। सुनवाई के दौरान लीना की तरफ से कहा गया कि वे एक अभिनेत्री हैं और समाज में उनकी अच्छी छवि है। इसलिए उन्हें जमानत दी जानी चाहिए।

वहीं, दिल्ली पुलिस ने उनकी जमानत का पुरजोर विरोध किया। पुलिस ने कहा कि लीना मारिया सुकेश चंद्रशेखर के ऑर्गनाइज्ड क्राइम सिंडिकेट की मास्टरमाइंड थीं। उन्होंने पैसे के लेन-देन को मैनेज किया और इसे दूसरों तक पहुंचाने का काम भी किया।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह एक्सटॉर्शन के जरिए पैसे की उगाही करता था और फिर मनी लॉन्ड्रिंग करता था। लीना मारिया को सितंबर 2021 में आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था। बाद में ईडी ने भी उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ मकोका के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

वहीं, दिल्ली हाईकोर्ट अब 4 अप्रैल को इस मामले में अंतिम फैसला सुनाएगा। इस मामले में सुकेश चंद्रशेखर और लीना मारिया दोनों ही लंबे समय से जेल में हैं।

--आईएएनएल

एमटी/एबीएम

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   31 March 2026 4:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story