राजनीति: मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी ने दी भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं

मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी ने दी भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं
देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस शनिवार को 'भारतीय युवा कांग्रेस' (आईवाईसी) का स्थापना दिवस मना रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस अवसर पर देश को बनाने वाले मूल्यों की रक्षा करने के मामले में भारतीय युवा कांग्रेस को अग्रणी बताया।

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस शनिवार को 'भारतीय युवा कांग्रेस' (आईवाईसी) का स्थापना दिवस मना रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस अवसर पर देश को बनाने वाले मूल्यों की रक्षा करने के मामले में भारतीय युवा कांग्रेस को अग्रणी बताया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा के विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेसजनों को भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "भारतीय युवा कांग्रेस को उनके स्थापना दिवस पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। भारतीय युवा कांग्रेस भारत को बनाने वाले मूल्यों की रक्षा में अग्रणी रहा है।"

उन्होंने देश के युवाओं से लोकतांत्रिक संस्थाओं और संविधान पर हमले के खिलाफ आवाज उठाने की बात कही। उन्होंने कहा, "आइए हम लोकतांत्रिक संस्थाओं और हमारे संविधान पर हो रहे हमले के खिलाफ हर युवा की आवाज को जोरदार तरीके से उठाएं और उसे और बढ़ाएं। मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं।"

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी भारतीय युवा कांग्रेस की स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, "भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सभी सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं। भारतीय युवा कांग्रेस ने युवाओं को अन्याय और असमानता के विरुद्ध खड़े होने और हमारे राष्ट्र के लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान किया है। आप भारत के युवाओं के सपनों और आकांक्षाओं को साकार करते रहें और साहस, निष्ठा और दूरदर्शिता के साथ नेतृत्व करते रहें।"

भारतीय युवा कांग्रेस की ऑफिशियल 'एक्स' हैंडल पर पोस्ट करके लिखा गया, "युवा कांग्रेस दिवस मनाते हुए, हम छह दशकों से भी ज्यादा समय से चली आ रही अथक प्रतिबद्धता का सम्मान करते हैं... एक ऐसी विरासत जो लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय में गहराई से निहित है। इस दिन, हम इन मूल्यों को उसी जोश और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराते हैं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 Aug 2025 11:57 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story