भगवान बलराम जयंती और हलछठ पर्व पर कई नेताओं ने दी बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की

भगवान बलराम जयंती और हलछठ पर्व पर कई नेताओं ने दी बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की
भगवान श्रीकृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता भगवान बलराम की जयंती और पावन हलछठ पर्व के अवसर पर कई नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। भगवान श्रीकृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता भगवान बलराम की जयंती और पावन हलछठ पर्व के अवसर पर कई नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भगवान बलराम जयंती और हलछठ पर्व की बधाई देते हुए 'एक्स' पोस्ट में कहा, "भगवान बलराम के आदर्शों और कृषक जीवन के प्रति उनकी परायणता से प्रेरित 'बलराम कृषि महोत्सव' मध्य प्रदेश के अन्नदाता किसानों के सम्मान, सशक्तिकरण और समृद्धि का उत्सव है। परंपरागत कृषि ज्ञान और आधुनिक तकनीकों के समन्वय से यह महोत्सव किसानों को नई संभावनाओं से जोड़ते हुए समृद्ध और सशक्त कृषि व्यवस्था के निर्माण का संकल्प है।"

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पोस्ट किया, "समस्त देश और प्रदेशवासियों को शक्ति व पराक्रम के प्रतीक, भगवान श्रीकृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता भगवान बलराम की जयंती और पावन हलछठ पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। हलधर भगवान बलराम का जीवन शक्ति, श्रम, कृषि और धर्म के प्रति समर्पण का संदेश देता है। यह पावन पर्व हमें अन्नदाता किसानों के परिश्रम के प्रति कृतज्ञता और प्रकृति के संरक्षण का भाव भी सिखाता है।"

उन्होंने आगे लिखा, "भगवान बलराम की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का संचार हो व अन्नदाता किसानों के खेत सदैव उन्नति और समृद्धि से लहलहाते रहें, यही मंगलकामना है।"

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिखा, "शौर्य, पराक्रम और शक्ति के प्रतीक भगवान बलराम के जन्मोत्सव हलषष्ठी की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान बलराम की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का वास हो।"

बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पोस्ट किया, "अन्नदाता किसानों के आराध्यदेव और भगवान श्रीकृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता हलधर भगवान बलराम की जयंती और पावन पर्व हलछठ की आप सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। भगवान बलराम की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आए व हमारे अन्नदाता किसान सदैव समृद्ध और खुशहाल रहें।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Sept 2026 8:12 AM IST

Tags

Next Story