भगवान महावीर जयंती मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

भगवान महावीर जयंती मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत विभिन्न कांग्रेस नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही भगवान महावीर को आज के समय में लोगों के लिए प्रेरणा बताया है।

नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत विभिन्न कांग्रेस नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही भगवान महावीर को आज के समय में लोगों के लिए प्रेरणा बताया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "महावीर जयंती के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान महावीर के हमेशा रहने वाले सिद्धांत- अहिंसा, अनेकांत और अपरिग्रह, आज की कई चुनौतियों से निपटने में गहरी गाइडेंस देते हैं। यह पवित्र त्योहार हम सभी में सच्चाई, दया, मेलजोल और भाईचारे के लिए और गहरा कमिटमेंट जगाए।"

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर महावीर जयंती शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, "भगवान महावीर जयंती की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी सत्य, अहिंसा, त्याग और करुणा की शिक्षाएं पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायी हैं और मानव कल्याण का मार्ग दिखाती हैं।"

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, "भगवान महावीर जी ने दुनिया को सत्य, अहिंसा, शांति, प्रेम और करुणा का उपदेश देकर मानवता को रास्ता दिखाया। यही वे मूल्य हैं जो हमारी हजारों साल की संस्कृति के प्राणतत्व हैं। हमारे महापुरुषों के विचार एवं मूल्य हमारी वह शक्ति हैं, जिनको आत्मसात करके ही हम आधुनिक विश्व का सामना कर सकते हैं। आप सभी को भगवान महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।"

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी महावीर जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "महावीर जयंती के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान महावीर का सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह का संदेश वर्तमान की वैश्विक समस्याओं का हल है। जियो और जीने दो का सिद्धांत आज हिंसाग्रस्त विश्व का पथ प्रदर्शक होना चाहिए। उनका दिखाया मार्ग हमें नैतिक मूल्यों तथा करुणा की भावना को सशक्त बनाकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   31 March 2026 12:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story