विपक्ष कुछ भी ले, भाजपा 2027 में दो तिहाई बहुमत के साथ बनाएगी सरकार दिनेश शर्मा

विपक्ष कुछ भी ले, भाजपा 2027 में दो तिहाई बहुमत के साथ बनाएगी सरकार दिनेश शर्मा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी समय है, लेकिन अगली सरकार बनाने का दावा पेश होने लगा है। भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने दावा किया है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

लखनऊ, 4 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी समय है, लेकिन अगली सरकार बनाने का दावा पेश होने लगा है। भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने दावा किया है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

लखनऊ में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा सांसद ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ सीजेपी के प्रवक्ताओं की बैठक पर कहा कि राजनीतिक नेताओं का आपस में मिलना-जुलना उनकी इच्छा पर निर्भर करता है। चुनाव के दौरान कई नेता और दल एक-दूसरे से मुलाकात कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि साथ आने या अलग-अलग चुनाव लड़ने, दोनों ही स्थितियों में विपक्षी दल भाजपा को चुनाव में नहीं हरा पाएंगे। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता आकाश आनंद की पार्टी में जिम्मेदारियां कम किए जाने पर दिनेश शर्मा ने इसे बसपा का आंतरिक मामला बताया।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक राजनीतिक दल और व्यक्ति को अपनी पार्टी से जुड़े फैसले लेने का अधिकार है। पार्टी ने जो निर्णय लिया है, उसके पीछे कोई न कोई कारण जरूर रहा होगा और इस विषय पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सनातन को लेकर दिए गए बयान पर दिनेश शर्मा ने कहा कि सनातन परंपरा का इतिहास बहुत पुराना है। सनातनी परंपरा किसी धर्म के खिलाफ नहीं है, बल्कि सभी के कल्याण की बात करती है। सनातन के खिलाफ बोलना उनके विचार में इंसानियत के खिलाफ जाने जैसा है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान उचित है।

एफसीआरए बिल को लेकर दिनेश शर्मा ने कहा कि सरकार पारदर्शिता के साथ सभी विषयों का अध्ययन करने के बाद ऐसे विधेयक लाती है, जिनका उद्देश्य जनहित सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि इस विषय पर सांसदों की एक विशेष समिति गठित की गई है, जो बिल का परीक्षण करेगी। इसके बाद आगे की प्रक्रिया के अनुसार इसे लागू किया जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Sept 2026 4:07 PM IST

Tags

Next Story