'भाजपा का पास हिंदू-मुस्लिम करने के अलावा और कुछ नहीं', यूसीसी पर बोले सपा नेता

भाजपा का पास हिंदू-मुस्लिम करने के अलावा और कुछ नहीं, यूसीसी पर बोले सपा नेता
समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का पास हिंदू-मुस्लिम करने के अलावा और कुछ नहीं है। वे महंगाई, रोजगार या किसानों के बारे में बात नहीं कर सकते।

लखनऊ, 16 सितंबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का पास हिंदू-मुस्लिम करने के अलावा और कुछ नहीं है। वे महंगाई, रोजगार या किसानों के बारे में बात नहीं कर सकते।

यूसीसी पर समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन ने कहा, "इस पार्टी (भाजपा) के पास हिंदू-मुस्लिम करने के अलावा और कुछ नहीं है। वे महंगाई, रोजगार या किसानों के बारे में बात नहीं कर सकते। जब ये कुछ नहीं कर सकते हैं तो रात के अंधेरे में बीते दिनों मुस्जिद पर बुलडोजर चलाया। ये कभी 'वंदे मातरम' को लेकर आ जाते हैं। अब यूसीसी लेकर आए हैं।"

उन्होंने कहा कि भारत में मुसलमानों की आबादी दूसरी सबसे बड़ी है। सिर्फ मुसलमान ही नहीं, इस्लाम, सिख और ईसाई को मानने वाले सभी लोगों के अपने धार्मिक नियम होते हैं। एसटी हसन ने आगे कहा कि यूसीसी लाकर माहौल खराब करने की कोशिश है।

यूसीसी पर अमित शाह के बयान को लेकर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, "सरकार की तरफ से कई बातें की गईं, जो आज ठंडे बस्ते में हैं, चाहे वह महिलाओं का आरक्षण या 'वन नेशन-वन इलेक्शन'। जनता का इनके प्रति अविश्वास है। इसलिए ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के बयान दिए जाते हैं।"

कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने अखिलेश यादव के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि यह राष्ट्र को बांटने की साजिश है। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पूरे देश के लिए आनी चाहिए और संसद में चर्चा होनी चाहिए। जो लोग राज्यवार यूसीसी लाने की कोशिश कर रहे हैं क्या वह देश को बांटना चाहते हैं या देश में कई कानून बनाना चाहते हैं। एक तरफ ये (भाजपा) कहते हैं कि 'एक विधान और एक निशान', जबकि दूसरी तरफ राज्यवार यूसीसी ला रहे हैं। इसका मतलब है कि भाजपा शासित राज्यों को आप राष्ट्र मानते हैं।

उन्होंने कहा कि यह भाजपा के 'टुकड़े-टुकड़े' गैंग की यह साजिश है। इसको बेनकाब किया जाएगा और जब बेनकाब होते हैं तो यूसीसी के तमाम फुल फॉर्म सामने आते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Sept 2026 3:32 PM IST

Tags

Next Story