भाजपा ने यूपी को ‘प्रश्न प्रदेश’ से ‘उत्तर प्रदेश’ बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया पंकज चौधरी

भाजपा ने यूपी को ‘प्रश्न प्रदेश’ से ‘उत्तर प्रदेश’ बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया पंकज चौधरी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को अपना 47वां स्थापना दिवस राज्य मुख्यालय पर उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश को 'प्रश्न प्रदेश' से 'उत्तर प्रदेश' बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया है।

लखनऊ, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को अपना 47वां स्थापना दिवस राज्य मुख्यालय पर उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश को 'प्रश्न प्रदेश' से 'उत्तर प्रदेश' बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया है।

कार्यक्रम में पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पार्टी ध्वज फहराया। इस दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पंकज चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि 6 अप्रैल 1980 को अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में स्थापित भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि पार्टी की यह यात्रा संघर्ष, तपस्या और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' का मंत्र देश की नीति और नीयत का आधार बना है। भाजपा सरकारों ने भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण की राजनीति से देश को मुक्त कराने का काम किया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय प्रदेश कानून-व्यवस्था, रोजगार, बुनियादी सुविधाओं और भ्रष्टाचार जैसे सवालों से जूझ रहा था। 'हर तरफ प्रश्न ही प्रश्न थे, लेकिन उत्तर कहीं नहीं थे।' पंकज चौधरी ने दावा किया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश को 'अराजकता' और 'माफियाराज' से बाहर निकालकर विकास की राह पर अग्रसर किया है।

उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश बेहतर कानून व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसरों के लिए जाना जा रहा है। 2014 में उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा को ऐतिहासिक जनादेश देकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया, जिसने देश में विकास और सुशासन के नए युग की शुरुआत की। वहीं 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में भाजपा सरकार बनने से विकास को नई गति मिली।

पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और परिश्रम ने भाजपा को एक सशक्त संगठन बनाया है। उन्होंने कहा कि 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ पार्टी समाज और देश के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्र निर्माण के अभियान को और गति देने का संकल्प लें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 April 2026 2:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story