भारत बनाम वेस्टइंडीज 133 गेंदों में 8 छक्के और 26 चौके, नाबाद 223 रन बनाकर गिल ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
गुवाहाटी, 30 सितंबर (आईएएनएस)। कप्तान शुभमन की गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को बरसापरा क्रिकेट स्टेडियम में 133 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 223 रन बनाए। उनकी इस रिकॉर्डतोड़ पारी में 8 छक्के और 26 चौके शामिल रहे। गिल की तूफानी पारी के दम पर भारत ने 406 रन के लक्ष्य को 43.3 ओवरों में 8 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। इसी के साथ गिल वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 200 रन पूरा करने वाले बल्लेबाज बन गए।
शुभमन गिल ने सिर्फ 89 गेंदों में 150 रन पूरे किए। यह गेंदों के हिसाब से वनडे में किसी भारतीय बल्लेबाज के लिए सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड था। इस लिस्ट में ईशान किशन (103 गेंदें) और विराट कोहली (106 गेंदें) गिल से पीछे हैं। इसके बाद गिल ने सिर्फ 117 गेंदों में दोहरा शतक जड़ा। यह गेंदों के आधार पर सबसे तेज दोहरा शतक रहा। इस मामले में ईशान किशन (126 गेंदें) और ग्लेन मैक्सवेल (128 गेंदें) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
117 गेंदों में बना यह दोहरा शतक, सभी लिस्ट-ए क्रिकेट में संयुक्त रूप से चौथा सबसे तेज दोहरा शतक है। सिर्फ 2022/23 में बेंगलुरु में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ तमिलनाडु के लिए एन. जगदीसन की 114 गेंदों वाली पारी ही किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा इससे तेज पारी है।
इस पारी में शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के साथ वनडे में भारत के लिए दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड भी बना दिया। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 255 रन जुटाए। फिलहाल इस मामले में सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली (बनाम केन्या, साल 2001) की जोड़ी टॉप पर है।
14 बल्लेबाजों ने एक कैलेंडर ईयर में दो बार 150+ रन बनाए हैं। इनमें से सात भारतीय बल्लेबाज हैं। सौरव गांगुली (1999), गौतम गंभीर (2009), सचिन तेंदुलकर (2009), वीरेंद्र सहवाग (2011), विराट कोहली (2018), रोहित शर्मा (2018) और शुभमन गिल (2026) यह कारनामा कर चुके हैं।
यह वनडे क्रिकेट में रनों का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी है। इस मामले में गिल ने ग्लेन मैक्सेव को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान के विरुद्ध रनों का पीछा करते हुए 201 रन की नाबाद पारी खेली थी।
शुभमन गिल वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर के मामले में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में गिल से रोहित शर्मा (264 बनाम श्रीलंका) और मार्टिन गुप्टिल (237* बनाम वेस्टइंडीज) आगे हैं।
भारत ने वनडे क्रिकेट इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका सबसे ऊपर है, जिसने साल 2006 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 435 रनों का लक्ष्य हासिल किया था।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   30 Sept 2026 10:58 PM IST












