भारत-इंडोनेशिया के विशेष बल जंगल युद्ध व हवाई हमले का करेंगे अभ्यास

भारत-इंडोनेशिया के विशेष बल जंगल युद्ध व हवाई हमले का करेंगे अभ्यास
भारत और इंडोनेशिया के विशेष बल जंगलों में कठिन परिस्थितियों के बीच युद्ध कौशल, दुश्मन से मुकाबले और हवाई हमले जैसी सैन्य गतिविधियों का संयुक्त अभ्यास कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच 11वें संयुक्त विशेष बल अभ्यास ‘गरुड़ शक्ति’ की शुरुआत इंडोनेशिया के बान्युवांगी में हो गई है। यह सैन्य अभ्यास 27 अक्टूबर को प्रारंभ हुआ और 6 नवंबर 2026 तक चलेगा। इस अभ्यास में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) के जवान कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इंडोनेशिया की ओर से वहां के विशेष बलों के सैनिक हिस्सा ले रहे हैं।

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और इंडोनेशिया के विशेष बल जंगलों में कठिन परिस्थितियों के बीच युद्ध कौशल, दुश्मन से मुकाबले और हवाई हमले जैसी सैन्य गतिविधियों का संयुक्त अभ्यास कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच 11वें संयुक्त विशेष बल अभ्यास ‘गरुड़ शक्ति’ की शुरुआत इंडोनेशिया के बान्युवांगी में हो गई है। यह सैन्य अभ्यास 27 अक्टूबर को प्रारंभ हुआ और 6 नवंबर 2026 तक चलेगा। इस अभ्यास में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) के जवान कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इंडोनेशिया की ओर से वहां के विशेष बलों के सैनिक हिस्सा ले रहे हैं।

अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के विशेष बलों के बीच आपसी समझ, सहयोग और एक-दूसरे के साथ मिलकर अभियान चलाने की क्षमता को मजबूत करना है। ‘गरुड़ शक्ति’ के दौरान दोनों देशों के सैनिक जंगल जैसे चुनौतीपूर्ण वातावरण में विशेष सैन्य अभियान चलाएंगे। इसके साथ ही अभियान की रणनीतियों और तकनीकों का अभ्यास करेंगे। इसमें बाधाओं को पार करना, युद्ध के दौरान सटीक निशाना लगाना, पर्वतारोहण और हवाई हमले से जुड़ा प्रशिक्षण शामिल है।

इसके साथ साथ सैनिकों की शारीरिक सहन शक्ति, कठिन परिस्थितियों में काम करने की क्षमता और युद्ध के लिए तैयारी को मजबूत करने वाले विशेष अभ्यास भी किए जाएंगे। संयुक्त प्रशिक्षण के दौरान दोनों देशों के सैनिक अपने हथियारों, सैन्य उपकरणों और अभियान चलाने के तरीकों से जुड़ी जानकारी और अनुभव भी साझा करेंगे। इससे उन्हें एक-दूसरे की कार्यप्रणाली को समझने और संयुक्त अभियानों के दौरान बेहतर तालमेल बनाने में मदद मिलेगी। अंतिम चरण में एक विशेष अभ्यास सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें वास्तविक सैन्य अभियानों जैसी परिस्थितियां तैयार की जाएंगी।

इसके जरिए दोनों देशों के सैनिकों की सहनशक्ति, आपसी समन्वय और युद्धक तैयारियों का आकलन किया जाएगा। ‘गरुड़ शक्ति’ भारत और इंडोनेशिया के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अभ्यास से दोनों देशों के विशेष बलों को अपने अनुभव साझा करने, संयुक्त रूप से काम करने की क्षमता बढ़ाने और सैन्य सहयोग को नई मजबूती देने का अवसर मिलेगा।

दरअसल, जंगलों में सैन्य अभियान चलाना विशेष बलों के लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। घने पेड़ पौधों, कठिन रास्ते और सीमित दृश्यता के कारण सैनिकों के लिए आगे बढ़ना, स्थिति पर नजर रखना और अभियान के दौरान आपसी संपर्क बनाए रखना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सही ट्रेनिंग से कठिन परिस्थितियों में बेहतर नतीजे हासिल करने का अवसर मिलता है।

गरुड़ शक्ति अभ्यास भारत और इंडोनेशिया की सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। यह इस अभ्यास का 12वां संस्करण है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story