भारत के लिए खेलना, बचपन का सपना अभिमन्यु ईश्वरन

भारत के लिए खेलना, बचपन का सपना अभिमन्यु ईश्वरन
बंगाल क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने कहा है कि बचपन में जब उन्होंने क्रिकेट की शुरुआत की उस समय से उनका एकमात्र सपना भारतीय टीम की तरफ से खेलना रहा है।

बनगांव, 15 जुलाई (आईएएनएस)। बंगाल क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने कहा है कि बचपन में जब उन्होंने क्रिकेट की शुरुआत की उस समय से उनका एकमात्र सपना भारतीय टीम की तरफ से खेलना रहा है।

आईएएनएस से बात करते हुए अभिमन्यु ईश्वरन ने कहा, "बचपन में जब क्रिकेट खेलना शुरू किया, तो एकमात्र सपना देश के लिए खेलना था। भारतीय क्रिकेट टीम में जब मेरा चयन हुआ था, तो उस समय काफी खुशी हुई थी।"

अभिमन्यु ईश्वरन अपने करियर की शुरुआत में बनगांव स्थित अकादमी में कोच अपू सेनगुप्ता गुप्ता के साथ ट्रेनिंग करते थे। वह अब भी समय मिलने पर इस अकादमी आते हैं और ट्रेनिंग लेने के साथ ही युवा क्रिकेटरों को मार्गदर्शन भी देते हैं। फिलहाल बनगांव में मौजूद ईश्वरन ने कहा, "वे अब भी कभी-कभी समय मिलने पर बनगांव आते हैं और कैंप में ट्रेनिंग कर रहे बच्चों की जितना हो सके मदद करते हैं।"

घरेलू क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज ने कहा कि अब क्रिकेट में आईपीएल सहित कई मौके हैं। इसके लिए हमें तैयार होना होगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल ऑफ सीजन चल रहा है। इस दौरान उनका लक्ष्य अपनी फिटेनस और बल्लेबाजी पर नियमित काम करना है। सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है।

30 साल के दाएं हाथ के बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन घरेलू क्रिकेट का बड़ा नाम है। वे पश्चिम बंगाल की तरफ से खेलते हैं। ईश्वरन को भारतीय टीम में शामिल होने का मौका जरूर मिला है, लेकिन वह अब तक किसी भी फॉर्मेट में डेब्यू नहीं कर सके हैं।

ईश्वरन ने 113 प्रथम श्रेणी मैचों की 193 पारियों में 27 शतक और 36 अर्धशतक की मदद से 8,381 रन बनाए हैं। वहीं, 96 लिस्ट ए मैचों की 94 पारियों में 10 शतक और 24 अर्धशतक की मदद से उन्होंने 4,107 रन बनाए हैं। 41 टी20 मैचों में 2 शतक और 6 अर्धशतक की मदद से उनके नाम 1,242 रन दर्ज हैं। बंगाल के इस दिग्गज खिलाड़ी को भारतीय टीम की तरफ से डेब्यू का इंतजार है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 July 2026 5:04 PM IST

Tags

Next Story