भारत के मुसलमान 'जिहाद' नहीं 'इत्तेहाद' चाहते हैं दानिश इकबाल

भारत के मुसलमान जिहाद नहीं इत्तेहाद चाहते हैं दानिश इकबाल
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाजपा और आरएसएस को लेकर दिए गए एक विवादास्पद बयान को लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। इस बयान को लेकर भाजपा ने जोरदार पलटवार करते हुए चुनाव आयोग से कार्रवाई करने तक की मांग की है। ‎

पटना, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाजपा और आरएसएस को लेकर दिए गए एक विवादास्पद बयान को लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। इस बयान को लेकर भाजपा ने जोरदार पलटवार करते हुए चुनाव आयोग से कार्रवाई करने तक की मांग की है। ‎

‎बिहार भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, गैर-जिम्मेदाराना और देश की सामाजिक एकता को नुकसान पहुंचाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्रीय पार्टी के शीर्ष नेता से इस तरह की भाषा की अपेक्षा नहीं की जाती। ‎ ‎

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष का बयान यह साबित करने के लिए काफी है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस तुष्टिकरण और समाज को बांटने की राजनीति से बाहर निकलना ही नहीं चाहती। इस प्रकार के बयान न केवल राजनीतिक मर्यादा को गिराते हैं, बल्कि समाज में अविश्वास और तनाव भी पैदा करने का काम करते हैं। ‎ ‎

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आरएसएस और भाजपा को लेकर इस तरह के भड़काऊ और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल पूरी तरह निंदनीय है। देश की जनता अब ऐसे विभाजनकारी एजेंडे को समझ चुकी है और इसका लोकतांत्रिक तरीके से मुंहतोड़ जवाब देगी। कांग्रेस को यह समझना होगा कि भारत की राजनीति नफ़रत, डर और भ्रम फैलाकर नहीं, बल्कि विकास, विश्वास और राष्ट्रहित के मुद्दों पर चलती है। अगर वे इस स्तर की राजनीति करेंगे, तो जनता उन्हें लगातार नकारती रहेगी। ‎ ‎

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, "यह बयान उनकी मोहब्बत की दुकान है या नफरत की जुबान। जनता ने जिसको तीन बार चुना है, उन्हें 'जहरीला सांप' कहना और मारने की बात करना, हिंसा फैलाने जैसा ही है। चुनाव में ये हिंसा को भड़काना चाहते हैं। कांग्रेस और मल्लिकार्जुन खड़गे इसे चुनाव नहीं 'जिहाद' के तौर पर देखते हैं। उनका यह बयान जिहाद के समर्थन का पर्याय है।" ‎ ‎

उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस को यह पता होना चाहिए कि भारत के मुसलमान 'जिहाद' नहीं 'इत्तेहाद' चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव में हिंसा फैलाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से साफ है कि वे हिंसा भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। चुनाव आयोग को इसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक चुनावी रैली में आरएसएस और भाजपा को जहरीला सांप बताया और लोगों से उसे कुचलने की अपील की थी।

--आईएएनएस

एमएनपी/एएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 April 2026 2:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story