भारतीय बैडमिंटन का भविष्य उज्ज्वल, बीएआई महासचिव संजय मिश्रा का बयान

भारतीय बैडमिंटन का भविष्य उज्ज्वल, बीएआई महासचिव संजय मिश्रा का बयान
भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के मानद महासचिव संजय मिश्रा ने शनिवार को बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2026 के लांच इवेंट के दौरान कहा कि भारतीय बैडमिंटन में नई प्रतिभाएं लगातार आ रही हैं और बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय बैडमिंटन का भविष्य उज्ज्वल है।

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के मानद महासचिव संजय मिश्रा ने शनिवार को बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2026 के लांच इवेंट के दौरान कहा कि भारतीय बैडमिंटन में नई प्रतिभाएं लगातार आ रही हैं और बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय बैडमिंटन का भविष्य उज्ज्वल है।

आईएएनएस से बात करते हुए संजय मिश्रा ने कहा, "रौनक चौहान, उन्नति, हुडा, तन्वी शर्मा जैसे युवा खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आयुष शेट्टी भी बेहद प्रतिभावान हैं। ये सभी भविष्य के चैंपियन हैं। हमारा नया जेनरेशन शानदार है और बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। ऐसे में हमें विश्वास है कि भारतीय बैडमिंटन का भविष्य उज्ज्वल है।"

उन्होंने कहा, "देश में बैडमिंटन को और बेहतर बनाने के लिए हम स्थानीय स्तर पर कोचों और अन्य अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित कर रहे हैं। हम बहुत ही शुरुआती स्तर पर कोचों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। बेहतर कोच का होना बेहद अहम है। तकनीकी अधिकारियों और फिजियो के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।"

संजय मिश्रा ने कहा, "खिलाड़ियों को इंजरी से बचाने और उनके खेल में लगातार सुधार लाने के लिए हम काम कर रहे हैं। सात्विक और चिराग जैसे खिलाड़ियों के लिए निजी प्रशिक्षकों और फिजियो की व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें किसी भी स्तर पर दिक्कत न हो। हम अपनी तरफ से हर सुविधा देने का प्रयास कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों में जूनियर और सीनियर स्तर पर अंतर लगातार कम हो रहा है। हम 2023 के बाद से जूनियर खिलाड़ियों को भी बेहतर सुविधा और अवसर प्रदान कर रहे हैं। आने वाले 2-3 सालों में बेहतर परिणाम देखने को मिलेगा।"

बता दें कि नई दिल्ली में बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप का 30वां संस्करण 17 से 23 अगस्त तक आयोजित होगा। शनिवार को हुए लॉन्च इवेंट में बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) के अध्यक्ष और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, संजय मिश्रा और सीनियर अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में भारतीय बैडमिंटन टीम के कोच और दिग्गज खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद भी शामिल थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 July 2026 8:58 PM IST

Tags

Next Story