अक्षरा सिंह का नया गाना 'हमार तिरछी नजर' मचा रहा धूम

अक्षरा सिंह का नया गाना हमार तिरछी नजर मचा रहा धूम
भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह दर्शकों के बीच अपने अभिनय और गानों से खास पहचान बनाए हुए हैं। बुधवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया।

मुंबई, 26 नवंबर (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह दर्शकों के बीच अपने अभिनय और गानों से खास पहचान बनाए हुए हैं। बुधवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में अक्षरा स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं। वेस्टर्न कलर की ड्रेस में उनका लुक फैंस को दीवाना बना रहा है। वीडियो में वह अपने हालिया रिलीज गाने 'हमार तिरछी नजर' में शानदार एक्सप्रेशन और किलर आईज से फैंस को दीवाना बना रही हैं। उनकी तिरछी निगाहें और हल्की सी स्माइल देखकर कोई भी फैन अपना दिल हार बैठे, ऐसा लग रहा है। वीडियो में वह कैमरे के सामने तरह-तरह के पोज दे रही हैं।

उन्होंने पोस्ट कर लिखा, "हमारी तिरछी नजर तो आग लगा रही है। आप सबके रील्स देखकर मजा ही आ गया। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।"

गाने की झलक में अक्षरा के ठुमके और जबरदस्त डांस मूव्स नजर आ रहे हैं, वहीं बैकग्राउंड में बजते बीट्स लोगों को थिरकने पर मजबूर कर रहे हैं। गाने की बात करें तो इसे अक्षरा ने खुद अपनी मधुर आवाज में गाया है और बोल चंदन यदुवंशी ने लिखे हैं। वहीं, म्यूजिक छोटू रावत ने दिया है।

गाना सभी म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा को कई सारे गाने दिए हैं। हर खास मौके से पहले अभिनेत्री का नया गाना जरूर रिलीज होता है।

इसके अलावा, अक्षरा सिंह निरहुआ के साथ फिल्म 'सात फेरे चार वचन' और 'अम्बे है मेरी मां' में भी दिखने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, अब फिल्म का ट्रेलर आने वाला है।

अभिनेत्री अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी विवादों में रह चुकी हैं। उनका नाम भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह से जुड़ चुका है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 Nov 2025 7:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story