भोपाल में गैस पीड़ितों का धरना, सुविधाओं में कटौती के विरोध में किया प्रदर्शन

भोपाल में गैस पीड़ितों का धरना, सुविधाओं में कटौती के विरोध में किया प्रदर्शन
भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों ने आज कमला नेहरू अस्पताल में धरना दिया और सरकार को चेतावनी दी कि गैस पीड़ितों के इमरजेंसी वार्ड और अन्य सुविधाओं को हटाने की कोई भी कार्रवाई उन्हें बर्दाश्त नहीं होगी।

भोपाल 23 जुलाई (आईएएनएस) मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गैस पीड़ितों ने कमला नेहरू अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड को दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित करने की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया है, साथ ही उन्होंने धरना भी दिया । भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों ने आज कमला नेहरू अस्पताल में धरना दिया और सरकार को चेतावनी दी कि गैस पीड़ितों के इमरजेंसी वार्ड और अन्य सुविधाओं को हटाने की कोई भी कार्रवाई उन्हें बर्दाश्त नहीं होगी।

गैस पीड़ितों के लिए संघर्ष करने वाले चार संगठन की अगुवाई में यह धरना आयोजित किया गया। धरने को संबोधित करते हुए भोपाल गैस पीड़ित महिला स्टेशनरी कर्मचारी संघ की नेता रशीदा बी ने प्रस्तावित स्थानांतरण पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा, इमरजेंसी वार्ड को हमीदिया अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में शिफ्ट करना, जहाँ लगातार विकिरण का खतरा बना रहता है, गैस पीड़ितों की जान से खिलवाड़ करने के बराबर है।

पीड़ितों का आरोप है कि इस स्थानांतरण से पहले न तो कोई स्वतंत्र रेडियोलॉजिकल सुरक्षा आकलन किया गया है, न ही परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड से कोई मंजूरी ली गई है। एईआरबी से जो मंजूरी मिलीं है उसमें स्पष्ट लिखा है कि मरीजों का वेटिंग एरिया यहां नहीं बनाया जा सकता है फिर भी हमीदिया अस्पतालऔर ठेकेदार लगातार गैस पीड़ितों को इस असुरक्षित जगह पर ढकेल रही।

गैस पीड़ितों की मांग है कि इमरजेंसी वार्ड को स्थानांतरित करने की सभी योजनाओं को स्थायी रूप से रोका जाए और वार्ड को मूल स्थिति में बहाल किया जाए।पूर्ण सार्वजनिक सुरक्षा आकलन और एईआरबी अनुमोदन के बिना कमला नेहरू अस्पताल में किसी भी रेडियोधर्मी बंकर के निर्माण पर रोक लगाई जाए।

--आईएएनएस

एसएनपी/पीएम

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 July 2026 5:15 PM IST

Tags

Next Story