भुवनेश्वर में पीएम मोदी के रोड शो को लेकर उत्साह, ओडिशावासी, बोले-राज्य के विकास को मिलेगी नई गति

भुवनेश्वर में पीएम मोदी के रोड शो को लेकर उत्साह, ओडिशावासी, बोले-राज्य के विकास को मिलेगी नई गति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओडिशा दौरे को लेकर भुवनेश्वर में खुशी और उत्साह का माहौल है। प्रधानमंत्री ने रविवार को जटनी में आरबीआई के डेटा सेंटर का उद्घाटन किया और उसके बाद भुवनेश्वर में भव्य रोड शो किया। रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए जमा हुए और फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया।

भुवनेश्वर, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओडिशा दौरे को लेकर भुवनेश्वर में खुशी और उत्साह का माहौल है। प्रधानमंत्री ने रविवार को जटनी में आरबीआई के डेटा सेंटर का उद्घाटन किया और उसके बाद भुवनेश्वर में भव्य रोड शो किया। रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए जमा हुए और फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया।

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। एक स्थानीय व्यक्ति ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "ओडिशा पर प्रधानमंत्री का ध्यान बिल्कुल अलग स्तर का है। जब भी वे ओडिशा आते हैं तो अपने साथ कोई न कोई खुशी या ऐसा संदेश लाते हैं जिससे ओडिशा को फायदा होता है और जो तरक्की में योगदान देता है।"

एक अन्य स्थानीय ने कहा, "देखिए, पीएम मोदी का ओडिशा दौरा कोई पहली बार नहीं हो रहा है। वे पहले भी 10-11 बार आ चुके हैं। मुझे लगता है कि लक्ष्मी पूजा और दिवाली के करीब आने के मौके पर यहां इतनी बड़ी परियोजना शुरू की गई है। इसकी लागत 169 करोड़ रुपए है और यह 90 एकड़ जमीन में फैली हुई है। सुरक्षा और डिजिटल पेमेंट से जुड़ा यह प्रशिक्षण संस्थान ओडिशा के युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर और सुविधाएं लेकर आएगा।"

इस बीच भुवनेश्वर में 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित दो दिवसीय नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव आज संपन्न हुआ। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा, "साथियों, सबसे पहले भुवनेश्वर में हमारा दो दिवसीय नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव आज संपन्न हुआ। इस दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए बेहतरीन इंतजाम करने और इसे सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए मैं ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और राज्य सरकार का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं। इससे पहले अर्बन मोबिलिटी कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया गया था और इन दोनों कार्यक्रमों का एक साथ होना सराहनीय है।"

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि शहरी प्रशासन में सुधार, नगर निकायों की वित्तीय स्थिति को मजबूत करना, शहरी स्थानीय निकायों की पेशेवर क्षमता बढ़ाना और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

उन्होंने बताया, "विशेष रूप से ओडिशा के लिए, अर्बन चैलेंज फंड के तहत भुवनेश्वर, कटक, संबलपुर, बेरहामपुर और राउरकेला में सात परियोजनाओं को अंतिम या सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है, जिनकी कुल स्वीकृत लागत 2,417 करोड़ रुपए है। इसके अलावा, पीएमएवाई अर्बन बंधु कार्यक्रम के तहत पिछले पांच वर्षों में किफायती आवास के लिए 1,615 करोड़ रुपए की केंद्रीय सहायता दी गई है।"

--आईएएएस

एससीएच/वीसी

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story