बिहार कैबिनेट का शपथग्रहण समारोह, एनडीए नेताओं ने विकास और जनसेवा का लिया संकल्प

बिहार कैबिनेट का शपथग्रहण समारोह, एनडीए नेताओं ने विकास और जनसेवा का लिया संकल्प
बिहार की राजनीति में गुरुवार को बड़ा राजनीतिक आयोजन देखने को मिला है, जब राजधानी पटना में बिहार कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हो रहा है। इस समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे है।

पटना, 7 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजनीति में गुरुवार को बड़ा राजनीतिक आयोजन देखने को मिला है, जब राजधानी पटना में बिहार कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हो रहा है। इस समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे है।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले भाजपा नेता राम कृपाल यादव ने पार्टी नेतृत्व और एनडीए गठबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा नेतृत्व और बिहार सरकार ने उन्हें जनता की सेवा का अवसर दिया है, जिसके लिए वह सभी के आभारी हैं। राम कृपाल यादव ने कहा कि बिहार की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी।

भाजपा विधायक कुमार शैलेंद्र ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है और वे इस विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए नेतृत्व के मार्गदर्शन में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

भाजपा विधायक विनोद नारायण झा ने इस दिन को गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि यह एनडीए की सरकार है लेकिन इसका नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी कर रही है। नई सरकार के गठन से बिहार में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। विशेष रूप से नई पीढ़ी को अवसर दिए जाने को उत्साहवर्धक बताया और कहा कि इससे राज्य की राजनीति और प्रशासन में नई ऊर्जा आएगी।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता संजय सिंह ने मुख्यमंत्री और अपने नेता चिराग पासवान का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन पर एक बार फिर भरोसा जताया गया है। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए वह पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की विधायक दीपा मांझी ने इस अवसर को बिहार के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह केवल नेताओं के लिए ही नहीं बल्कि राज्य की जनता के लिए भी खास दिन है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई सरकार जनता की आकांक्षाओं को पूरा करेगी।

वहीं, जदयू नेता राजीव रंजन ने कहा कि यह मंत्रिमंडल विस्तार अनुभवी और शिक्षित नेतृत्व के साथ किया गया है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए को भारी जनादेश दिया था और अब सरकार जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए कार्य करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की 20 वर्षों की विकास यात्रा और विरासत को नई सरकार आगे बढ़ाएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 May 2026 12:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story