बिहार गोपालगंज में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग, 20 लोग झुलसे, पांच की हालत नाजुक

बिहार गोपालगंज में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग, 20 लोग झुलसे, पांच की हालत नाजुक
बिहार के गोपालगंज जिले में मंगलवार को गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद हुए विस्फोट से एक घर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 20 लोग झुलसकर घायल हो गए। घायलों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक बताई जा रही है। इनमें से 17 लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है।

गोपालगंज, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले में मंगलवार को गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद हुए विस्फोट से एक घर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 20 लोग झुलसकर घायल हो गए। घायलों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक बताई जा रही है। इनमें से 17 लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है।

यह घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव निवासी प्रेमनाथ मांझी के घर नया गैस सिलेंडर आया था। घर में दीया जलाने के दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इसकी चपेट में आने से घर में मौजूद कई लोग झुलस गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से झुलसे लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों में शिलानाथ मांझी, कुसुम देवी, नेहा कुमारी, पिंकी कुमारी, कंचन कुमारी, चमेली कुमारी, कुंदन कुमार, आयोग कुमार और बेबी देवी समेत अन्य लोग शामिल हैं। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया।गोपालगंज के जिलाधिकारी समीर सौरभ खुद सदर अस्पताल पहुंचे और वहां कैंप कर घायलों के इलाज की व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गैस सिलेंडर से आग लगने के कारण यह हादसा हुआ है। घटना की जांच कराई जा रही है। प्रशासन की प्राथमिकता घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

वहीं, सिविल सर्जन मोहम्मद इजरायल ने बताया कि हादसे में घायल पांच लोगों की स्थिति नाजुक है। उन्हें आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। अन्य घायलों का भी अस्पताल में उपचार जारी है। प्रशासन की ओर से घटना के कारणों की जांच के साथ घायलों को समुचित इलाज उपलब्ध कराने पर ध्यान दिया जा रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Oct 2026 10:16 PM IST

Tags

Next Story