बिहार ज्यूडिशियल अकादमी में नौकरी का मौका 8 पदों पर भर्ती के लिए तुरंत करें आवेदन

बिहार ज्यूडिशियल अकादमी में नौकरी का मौका 8 पदों पर भर्ती के लिए तुरंत करें आवेदन
बिहार जूडिशियल अकेडमी, पटना, ने असिस्टेंट रिसर्च स्कॉलर (सहायक शोधार्थी) के 4 और सीनियर फैकल्टी मेंबर (वरिष्ठ संकाय सदस्य) के 4 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

पटना, 2 मई (आईएएनएस)। बिहार जूडिशियल अकेडमी, पटना, ने असिस्टेंट रिसर्च स्कॉलर (सहायक शोधार्थी) के 4 और सीनियर फैकल्टी मेंबर (वरिष्ठ संकाय सदस्य) के 4 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

बिहार न्यायिक अकादमी, पटना, की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 7 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय लास्ट डेट के शाम 04.30 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

असिस्टेंट रिसर्च स्कॉलर पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कानून में डॉक्टरेट (पीएचडी) के साथ एनईटी/जेआरएफ या एलएलएम (लगातार अच्छे शैक्षणिक रिकॉर्ड के साथ) होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास शिक्षण/या अनुसंधान में न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।

सीनियर फैकल्टी मेंबर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का उच्च न्यायिक सेवा से सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी होना जरूरी है, जिनके पास शिक्षण का अनुभव हो। वहीं, न्यायिक प्रशिक्षण अकादमी में अनुभव और शोध प्रकाशन वाले को प्राथमिकता की जाएगी।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 60 से 67 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, कैंडिडेट्स चिकित्सकीय रूप से स्वस्थ होने चाहिए।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और बातचीत/इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी असिस्टेंट रिसर्च स्कॉलर पद के लिए 27,700 से 44,700 रुपए और सीनियर फैकल्टी मेंबर पद के लिए 51,550 से 63,070 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन पत्र के साथ अटैच करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'निदेशक, बिहार न्यायिक अकादमी, गाइघाट, पटना - 800007' पते पर तय समय सीमा के अंदर डाक कर दें। इसी के साथ आवेदन पत्र की एक कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 May 2026 9:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story