बिहार के 2.48 लाख बाढ़ प्रभावित किसानों के खातों में भेजे गए 112.52 करोड़ रुपए, 22 अक्टूबर से चलेगा विशेष अभियान

बिहार के 2.48 लाख बाढ़ प्रभावित किसानों के खातों में भेजे गए 112.52 करोड़ रुपए, 22 अक्टूबर से चलेगा विशेष अभियान
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को बाढ़ से फसल क्षति झेलने वाले 2,48,704 किसानों के बैंक खातों में कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत 112.52 करोड़ रुपए की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से अंतरित की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दशहरा के बाद 22 अक्टूबर से विशेष अभियान चलाकर बाढ़ प्रभावित सभी पात्र किसानों को अनुदान का लाभ सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी किसान सहायता से वंचित न रहे।

पटना, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को बाढ़ से फसल क्षति झेलने वाले 2,48,704 किसानों के बैंक खातों में कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत 112.52 करोड़ रुपए की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से अंतरित की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दशहरा के बाद 22 अक्टूबर से विशेष अभियान चलाकर बाढ़ प्रभावित सभी पात्र किसानों को अनुदान का लाभ सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी किसान सहायता से वंचित न रहे।

मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' कक्ष में कृषि विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि किसानों को संकट के समय सहायता पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को समय पर आर्थिक राहत उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है, ताकि वे खेती-किसानी के कार्यों को आगे बढ़ा सकें। उन्होंने बताया कि कृषि इनपुट अनुदान के लिए कुल 4,57,616 किसानों ने आवेदन किया है। इनमें से 2,48,704 प्रभावित किसानों के खातों में बुधवार को राशि अंतरित की गई।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शेष पात्र किसानों तक सहायता पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत असिंचित फसल क्षेत्र के लिए 8,500 रुपए प्रति हेक्टेयर, सिंचित क्षेत्र के लिए 17,000 रुपए प्रति हेक्टेयर और शाश्वत या बहुवर्षीय फसलों के लिए 22,500 रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से सहायता दी जाती है। इस राशि से किसानों को फसल क्षति के बाद खेती के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किसानों के हितों को लेकर लगातार काम करते रहे हैं। कृषि विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग और अन्य संबंधित विभागों ने बाढ़ के दौरान समन्वय बनाकर प्रभावित लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए काम किया है। राज्य सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

बता दें कि अगस्त 2026 के अंतिम सप्ताह में अतिवृष्टि और विभिन्न नदियों के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण बिहार के कई क्षेत्रों में बाढ़ आई थी, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा था। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव तथा आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। संबंधित जिलों के जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Oct 2026 5:45 PM IST

Tags

Next Story