बिहार के सरकारी कॉलेजों में 3,687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर बंपर वैकैंसी, 15 जुलाई तक करें आवेदन

बिहार के सरकारी कॉलेजों में 3,687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर बंपर वैकैंसी, 15 जुलाई तक करें आवेदन
बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (बीएसयूएससी), पटना ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों और राज्य के 211 नए बने राजकीय डिग्री कॉलेजों में विभिन्न विषयों के लिए कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर फैकल्टी (असिस्टेंट प्रोफेसर) के कुल 3,687 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

पटना, 4 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (बीएसयूएससी), पटना ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों और राज्य के 211 नए बने राजकीय डिग्री कॉलेजों में विभिन्न विषयों के लिए कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर फैकल्टी (असिस्टेंट प्रोफेसर) के कुल 3,687 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

बीएसयूएससी की ओर से विषय के अनुसार फैकल्टी के पोस्ट के लिए जारी रिक्तियों में हिंदी के 625, अर्थशास्त्र के 597, इतिहास के 662, राजनीति विज्ञान के 596, अंग्रेजी के 674 और समाजशास्त्र के 533 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 3 जुलाई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे बीएसयूएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का एकेडमिक बैकग्राउंड अच्छा होना चाहिए और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री या उसके बराबर की डिग्री कम से कम 55 प्रतिशत अंक के साथ होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट)/स्लेट/सेट या पीएचडी की डिग्री संबंधित विषय में होनी चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 43 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अगस्त के आधार पर किया जाएगा। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी बीएसयूएससी के वेतनमान नियमों के अनुसार होगी।

आवेदनों की स्क्रीनिंग के बाद इंटरव्यू की सूचना उम्मीदवारों को 17 से 18 जुलाई के बीच दी जाएगी। इंटरव्यू 20 से 27 जुलाई के बीच आयोजित होने की संभावना है। मेरिट सूची संभावित रूप से 29 जुलाई को जारी किया जाएगा। वहीं, कैंडिडेट्स कॉलेजों की संभावित प्राथमिकता 30 जुलाई तक दर्ज कर सकते हैं। कॉलेजों के आवंटन की संभावित अंतिम तिथि 1 अगस्त और ज्वाइन करने की आखिरी तारीख 7 अगस्त तय की गई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 July 2026 9:14 PM IST

Tags

Next Story