बिहार खनन विभाग का डाटा ऑपरेटर और उसका सहयोगी 50 हजार रुपए की घूस लेते गिरफ्तार

बिहार खनन विभाग का डाटा ऑपरेटर और उसका सहयोगी 50 हजार रुपए की घूस लेते गिरफ्तार
बिहार में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बुधवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वैशाली जिले के हाजीपुर में खनन विभाग में 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए डाटा इंट्री ऑपरेटर और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। यह राशि गिट्टी की दुकान के लाइसेंस जारी करने के लिए ली जा रही थी।

पटना, 25 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बुधवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वैशाली जिले के हाजीपुर में खनन विभाग में 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए डाटा इंट्री ऑपरेटर और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। यह राशि गिट्टी की दुकान के लाइसेंस जारी करने के लिए ली जा रही थी।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के एक अधिकारी ने बताया कि वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले जिमदार कुमार ने पटना ब्यूरो मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि गिट्टी भंडारण दुकान के लिए लाइसेंस निर्गत करने के एवज में खनन विभाग के डाटा ऑपरेटर राहुल कुमार रौशन द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत की जब जांच कराई गई तो आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया।

प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद इस मामले की एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई और पुलिस उपाधीक्षक सदानंद कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

उन्होंने बताया कि निगरानी विभाग ने मामले में कार्रवाई की। जैसे ही डाटा ऑपरेटर और उसके सहयोगी प्रमोद कुमार ने रिश्वत की रकम अपने हाथ में ली, पहले से जाल बिछाकर बैठी निगरानी विभाग की टीम ने उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया। बताया गया कि यह कार्रवाई जिला खनन विभाग के कार्यालय से की गई है। आरोपियों के पास से घूस की पूरी राशि बरामद कर ली गई है।

अधिकारी ने बताया कि बाकी पकड़े गए लोगों से पूछताछ के बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

ब्यूरो के अधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा इस साल यह 36वें मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें ट्रैप संबंधित यह 28वां मामला है। अभी तक 25 आरोपियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 March 2026 11:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story