बिहार मैट्रिक परीक्षा में सुहानी सोनम का कमाल, बताया- रिजल्ट देखकर खुशी हो रही है

बिहार  मैट्रिक परीक्षा में सुहानी सोनम का कमाल, बताया- रिजल्ट देखकर खुशी हो रही है
बिहार बोर्ड ने रविवार को मैट्रिक के नतीजे घोषित किए। पटना की सुहानी सोनम ने 481 अंकों के साथ टॉप 10 में जगह बनाई। उन्होंने इस सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और अध्यापकों के समर्थन को दिया।

पटना, 29 मार्च (आईएएनएस)। बिहार बोर्ड ने रविवार को मैट्रिक के नतीजे घोषित किए। पटना की सुहानी सोनम ने 481 अंकों के साथ टॉप 10 में जगह बनाई। उन्होंने इस सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और अध्यापकों के समर्थन को दिया।

सुहानी सोनम ने कहा कि मैट्रिक में टॉप करने पर बहुत खुशी हो रही है। परीक्षा के लिए काफी मेहनत की थी, जिसका परिणाम 96.2 प्रतिशत अंक के रूप में सामने आया है। अध्यापकों ने काफी सहयोग किया। मैं चार घंटे पढ़ाई करती थी। धीरे-धीरे मैं छह घंटे पढ़ने लगी। उन्होंने कहा कि अब बीबीए करना है। मेहनत करूंगी तो भविष्य उज्ज्वल होगा। बच्चों के लिए उन्होंने संदेश दिया कि कड़ी मेहनत करेंगे तो सफलता मिलेगी।

सुहानी सोनम के पिता मनोज साव ने कहा कि बेटी के टॉप करने पर काफी खुशी हुई। हमें एहसास तो था कि सुहानी अच्छे नंबर लेकर आएंगी। मेरे तीनों बच्चे मेहनत से पढ़ाई करते हैं।

टाइल मिस्त्री के बेटे शुभम कुमार तांती ने बिहार बोर्ड एग्जाम मैट्रिक में 8वीं रैंक हासिल की है, जिससे उनके गांव का नाम रोशन हुआ है और उनका लक्ष्य आईआईटी में जाना है।

आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस सफलता का श्रेय मैं खुद अपने आप को नहीं दूंगा। माता-पिता और शिक्षक को भी इस सफलता का श्रेय जाता है। उन्होंने बताया कि मैंने आठ से नौ घंटे पढ़ाई की।

मैट्रिक में टॉप फाइव में जगह बनाने वाली नसरीन परवीन ने कहा कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। सबसे पहले, मैं अपने परिवार को पूरा श्रेय देना चाहूंगी। मैं अपनी सेल्फ-स्टडी और सेल्फ-एजुकेशन को पूरा श्रेय देती हूं। मैं रोज 8-9 घंटे पढ़ती थी। मुझे अपने परिवार से बहुत सपोर्ट मिला।

वहीं, 12वीं की परीक्षा में चौथा स्थान हासिल करने वाली ज्योति कुमारी ने आईएएनएस से कहा कि मेरी इस सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को जाता है। मैं एक नॉर्मल विद्यार्थी की तरह पढ़ाई करती थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 March 2026 10:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story