बिहार में अपनी सुरीली आवाज से समा बांधेंगे पापोन, तीन दिवसीय कार्यक्रम में करेंगे परफॉर्म

बिहार में अपनी सुरीली आवाज से समा बांधेंगे पापोन, तीन दिवसीय कार्यक्रम में करेंगे परफॉर्म
'मोह मोह के धागे' और 'हमनवा' जैसे रोमांटिक सॉन्ग गाने वाले सिंगर अंगराग महंत उर्फ पापोन का जादू अब बिहार की धरती पर चलने वाला है।

पटना, 23 मार्च (आईएएनएस)। 'मोह मोह के धागे' और 'हमनवा' जैसे रोमांटिक सॉन्ग गाने वाले सिंगर अंगराग महंत उर्फ पापोन का जादू अब बिहार की धरती पर चलने वाला है।

बिहार स्थापना दिवस के तीन दिवसीय कार्यक्रम में सिंगर अपनी आवाज से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। कार्यक्रम में सिर्फ पापोन ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के बेहतरीन सिंगर शान भी परफॉर्म करने वाले हैं।

बिहार स्थापना दिवस के तीन दिवसीय कार्यक्रम को लेकर सिंगर पापोन काफी एक्साइटेड हैं। उनका कहना है कि कार्यक्रम का आयोजन बड़े स्तर पर किया गया है। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए सिंगर ने कहा, "इस बात की खुशी है कि कार्यक्रम का आयोजन बड़े पैमाने पर किया गया है और उम्मीद है कि सब कुछ बहुत अच्छा होगा।"

सिंगर ने बताया कि वे पहली बार बिहार नहीं आए हैं, बल्कि इससे पहले भी उनका शो पटना के ऑडिटोरियम में हुआ था, जहां 5,000 लोगों की भीड़ शो देखने पहुंची थी।

सिंगर ने बताया कि पहले भी शो के सिलसिले में बिहार आ चुके हैं और बिहार के लोगों ने बहुत प्यार दिया था। उस शो का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। अब दोबारा बिहार आने का मौका मिला है और उम्मीद करते हैं कि इस बार भी बिहार के लोगों का ढेर सारा प्यार मिलेगा। बिहार में हुए विकास के सवाल पर सिंगर ने कहा कि यहां पहले से काफी कुछ बदल गया है खासकर एयरपोर्ट।

इसके पहले सिंगर शान भी पटना पहुंचे हैं और वो शो के लिए काफी एक्साइटेड हैं। सिंगर का कहना है कि "चेहरे पर थकावट की वजह से एक्साइटमेंट नहीं दिख रही, लेकिन मैं दिल से बिहार आकर बहुत खुश हूं और परफॉर्म करने के लिए तैयार भी।"

उन्होंने कहा, "मेरी तरफ से बिहार के सभी प्यारे वासियों को दिल से बिहार दिवस की शुभकामनाएं।" गायक ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को आयोजन में शामिल होने की अपील की।

कार्यक्रम के पहले दिन सिंगर सोना महापात्रा ने अपनी आवाज से फैंस का दिल जीता।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 March 2026 11:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story