बिहार में शौच के लिए निकली ननद-भाभी के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

बिहार में शौच के लिए निकली ननद-भाभी के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार
बिहार के गोपालगंज जिले में एक महिला और किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना में पुलिस ने दो आरोपियों के गिरफ्तार करने का दावा किया है।

गोपालगंज, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले में एक महिला और किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना में पुलिस ने दो आरोपियों के गिरफ्तार करने का दावा किया है।

दरअसल, यह पूरा मामला जादोपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। आरोप है कि छह युवकों ने मिलकर दो महिलाओं के साथ गैंगरेप किया, जो रिश्ते में ननद और भाभी हैं। बताया गया कि 22 अप्रैल को रात्रि में ये दोनों घर से शौच के लिए बाहर निकली थीं। इसी दौरान कुछ लोगों ने दोनों का अपहरण कर लिया और फिर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद पीड़ितों ने 25 अप्रैल को स्थानीय थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, अभी भी इस मामले में अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि इस घटना की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-एक एवं थानाध्यक्ष जादोपुर द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया तथा घटनास्थल से साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल टीम बुलाई गई।

घटनास्थल से एफएसएल टीम द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए तथा किशारी एवं महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेजा गया।

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपी नीतीश कुमार और अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पतहरा गांव के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि अन्य संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लागातार छापामारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में वैज्ञानिक अनुसंधान पूर्ण कर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सभी आरोपियों को शीघ्र सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 April 2026 5:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story