बिहार में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, किसी भी जिले में कमी नहीं है रामकृपाल यादव

बिहार में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, किसी भी जिले में कमी नहीं है  रामकृपाल यादव
बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने पश्चिम एशिया में तनाव के बीच शनिवार को कहा कि बिहार में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। सभी जिलों में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है, कहीं कोई कमी नहीं है। कृषि मंत्री शनिवार को राज्य में उर्वरकों की उपलब्धता एवं कृषि क्षेत्र पर संभावित प्रभाव को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षात्मक बैठक की।

पटना, 28 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने पश्चिम एशिया में तनाव के बीच शनिवार को कहा कि बिहार में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। सभी जिलों में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है, कहीं कोई कमी नहीं है। कृषि मंत्री शनिवार को राज्य में उर्वरकों की उपलब्धता एवं कृषि क्षेत्र पर संभावित प्रभाव को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षात्मक बैठक की।

बैठक में सभी प्रमंडलों एवं जिलों के कृषि अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में तथा निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उर्वरक की कालाबाजारी, जमाखोरी और अधिक मूल्य पर बिक्री करने वालों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोरतम कार्रवाई की जा रही है और आगे भी जारी रहेगी। मंत्री ने बताया कि मुख्यालय स्तर पर गठित उड़नदस्ता दल द्वारा लगातार जिलों में औचक निरीक्षण किया जा रहा है। संतुलित एवं सतत उर्वरक उपयोग, वैकल्पिक उर्वरकों को बढ़ावा देने तथा जैविक एवं प्राकृतिक खेती के प्रसार के लिए जिला स्तर पर “धरती माता बचाओ निगरानी समिति” के गठन का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने बताया कि राज्य में वर्तमान में उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है तथा किसी भी जिले में उर्वरक की कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में 116 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और 454 उर्वरक प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद्द किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे जिलों में उर्वरक की तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे जिलों में विशेष छापामारी दल गठित कर सशस्त्र सीमा बल के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

कृषि मंत्री ने कहा, "किसान का हक छीनने वाला चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। सरकार पूरी ताकत के साथ किसानों के साथ खड़ी है।" बैठक में प्रमंडलीय एवं जिला स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित करने का भी निर्देश दिया गया है।

--आईएएनएस

एमएनपी/एएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 March 2026 3:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story