बिहार राजद की सभी संगठनात्मक इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग, पुनर्गठन की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

बिहार राजद की सभी संगठनात्मक इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग, पुनर्गठन की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) बिहार ने प्रदेश संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य की सभी संगठनात्मक इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। पार्टी की ओर से गुरुवार को जारी कार्यालय आदेश में यह जानकारी दी गई। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश के सभी स्तरों पर संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी।

पटना, 6 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) बिहार ने प्रदेश संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य की सभी संगठनात्मक इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। पार्टी की ओर से गुरुवार को जारी कार्यालय आदेश में यह जानकारी दी गई। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश के सभी स्तरों पर संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी।

राजद बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार यह निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव से हुए परामर्श के बाद लिया गया है।

आदेश में कहा गया है कि राजद बिहार के पूर्व में जारी कार्यालय आदेश को निरस्त करते हुए राज्य की सभी संगठनात्मक इकाइयों को भंग किया जाता है। कार्यालय आदेश के मुताबिक प्रदेश स्तर से लेकर जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर तक की सभी संगठनात्मक इकाइयों को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है। इसके अलावा पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों से संबंधित संगठनात्मक इकाइयों तथा अन्य संबद्ध संगठनात्मक इकाइयों को भी भंग करने का निर्णय लिया गया है।

आदेश में कहा गया है कि प्रदेश के सभी स्तरों की स्थानापन्न समितियों के पुनर्गठन की कार्रवाई शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। माना जा रहा है कि आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठन को नई मजबूती देने की रणनीति के तहत यह कदम उठाया गया है।

पार्टी नए सिरे से संगठन का विस्तार करने और विभिन्न स्तरों पर नई जिम्मेदारियां तय करने की तैयारी में जुट गई है। संगठनात्मक ढांचे को भंग कर पुनर्गठन का फैसला पार्टी संगठन को अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति का रास्ता साफ होगा तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर नए सिरे से संगठित करने का अवसर मिलेगा।

राजद के इस फैसले के बाद अब पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की निगाहें संगठन के पुनर्गठन पर टिकी हैं। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में प्रदेश से लेकर पंचायत स्तर तक नई समितियों की घोषणा की जाएगी और संगठन को नए स्वरूप में सक्रिय किया जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 Aug 2026 7:21 PM IST

Tags

Next Story