- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- जलगांव
- /
- भुसावल -दादर और शिर्डी- बीकानेर...
यात्रियों की मांग: भुसावल -दादर और शिर्डी- बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल का परिचालन बढ़ा, 16 और 4 फेरियों के लिए मिली मंजूरी

Jalgaon News. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती संख्या और सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो साप्ताहिक विशेष ट्रेनों के परिचालन में बढ़ोतरी की है। अब भुसावल-दादर और साईनगर शिर्डी-बीकानेर स्पेशल ट्रेनें तय तारीख से आगे भी चलेंगी।
भुसावल -दादर साप्ताहिक स्पेशल 16 फेरियां और चलेगी
गाड़ी क्रमांक 09050 भुसावल से दादर साप्ताहिक विशेष, जो पहले 31.07.2026 तक अधिसूचित थी, अब 25.09.2026 तक चलेगी।
इसी तरह गाड़ी क्रमांक 09049 दादर से भुसावल साप्ताहिक विशेष भी 25.09.2026 तक जारी रहेगी।
यह भी पढ़े -विवाहिता का कुएं में शव मिलने से सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारण का खुलासा
शिर्डी-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल को 4 फेरियों की मंजूरी
गाड़ी क्रमांक 04716 साईनगर शिर्डी से बीकानेर साप्ताहिक विशेष 09.08.2026 और 16.08.2026 को चलेगी।
वापसी में गाड़ी क्रमांक 04715 बीकानेर से साईनगर शिर्डी 08.08.2026 और 15.08.2026 को चलेगी।
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इन विशेष गाड़ियों के समय, ठहराव और रेक में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
आरक्षण की जानकारी
गाड़ी क्रमांक 04716 के लिए आरक्षण 07.08.2026 से सभी कंप्यूटराइज्ड आरक्षण केंद्रों और IRCTC वेबसाइट http://www.irctc.co.in पर शुरू होगा।
यात्री टिकट बुकिंग के लिए रेलवन ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं। विस्तृत समय और ठहराव की जानकारी के लिए http://www.enquiry.indianrail.gov.in वेबसाइट या NTES ऐप देखें।
Created On :   6 Aug 2026 7:17 PM IST













