- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- जलगांव
- /
- एमआईडीसी पुलिस की कार्रवाई में...
Jalgaon News: एमआईडीसी पुलिस की कार्रवाई में तांबापुरा से 15 किलो गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Jalgaon News. एमआईडीसी पुलिस ने तांबापुरा इलाके में छापेमारी कर गांजा तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके घर से 15 किलो 5 सौ 25 ग्राम गांजा (कीमत ₹93,150) बरामद किया गया। आरोपी का नाम महमूद शेख महबूब उम्र 59 साल है, जो मच्छीबाजार इलाके का रहने वाला है। सूचना मिलने पर विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई। आरोपी के घर से दो बोरियों में गांजा मिला। पंचनामा कर सारा माल जब्त किया गया और आरोपी को हिरासत में लिया गया।
मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया। इस कार्रवाई से इलाके में नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।
Created On :   4 Sept 2025 6:37 PM IST
Next Story













