- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- जलगांव
- /
- मकान की छत गिरने से 2 महिलाएं दबी,...
Jalgaon News: मकान की छत गिरने से 2 महिलाएं दबी, हालात गंभीर - नुकसान की भरपाई के लिए गुहार

FILE
Jalgaon News. जिले के निकटवर्ती गांव बांभोरी प्रचा.स्थित निवासी एकनाथ सूका नंन्नवरे का मकान रात करीब 2 बजे भारी बारिश के कारण गिर गया। घटना उस वक़्त हुई जब एकनाथ नंन्नवरे और उनका सारा परिवार रात गहरी नींद में सो रहा था | लगातार चार दिन से बांभोरी प्रचा परिसर में भारी वर्षा हो रही है । घर के भीतर उनकी पत्नी निर्मलाबाई और उनकी सास अनुसयाबाई गेंदा सालुंके सोए थे | मकान की छत गिरने से दो महिलाएं दब गईं | छत गिरने की आवाज सुनकर बाजू मे सोया हुआ उनका पोता, अजय कोली ने आसपास में रहने वाले पड़ोसियों को बुलाकर दबी हुई दोनों महिलाओं को बाहर निकाला। स्थानीय निवासी डॅा. ज्ञानेश्वर देविदास बाविस्कर से जांच करा बड़े अस्पताल में रवाना हुआ। पिछले सप्ताह ही निर्मलाबाई को दिल का दौरा पड़ा था | हाल ही में उनकी एन्जोप्लॅास्टी सर्जरी हुई है। छत गिरने की वजह से उनका भारी मात्रा में नुकसान हुआ है। घर की सभी दैनिक जीवन की जरूरती चीजें- अनाज, गेंहू, चावल, धान, बर्तन, टीवी, फ्रिज आदि सभी नष्ट हो गए। ग्राम विकास अधिकारी ने मौके पर आकर नुकसान का पंचनामा किया है | पीड़ित परिवार ने पास के मंदिर में शरण ली है | उन्होंने शासन -प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है |
Created On :   31 July 2025 8:51 PM IST












