बिहार सिवान में पुलिस मुठभेड़ में दो अपराधियों को लगी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार सिवान में पुलिस मुठभेड़ में दो अपराधियों को लगी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति को दुरुस्त करने और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत हैं। इस बीच, सिवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को तड़के पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो अपराधियों को गोली लग गई, जिससे वे घायल हो गए।

सिवान, 25 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति को दुरुस्त करने और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत हैं। इस बीच, सिवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को तड़के पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो अपराधियों को गोली लग गई, जिससे वे घायल हो गए।

दोनों अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लहजी बसंतपुर के समीप कुछ अपराधकर्मी अपराध की योजना बना रहे हैं तथा किसी बड़े आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बसंतपुर थाना पुलिस टीम द्वारा संबंधित स्थल पर पहुंचकर छापेमारी की गई।

छापेमारी के क्रम में उक्त स्थल की पुलिस घेराबंदी कर रही थी, तभी पुलिस टीम को देखकर अपराधियों द्वारा पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी गई। पुलिस टीम ने भी तत्काल मोर्चा संभाल लिया और आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें दो अपराधकर्मी घायल हो गए। घायल अपराधियों को इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल, सिवान भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक, घायल अपराधियों में एक की पहचान रोहित शर्मा के रूप में की गई है, जो बसंतपुर ज्वेलरी शॉप लूट, खोरीपाकर लूट, बगौरा लूट एवं हैदराबाद खजाना ज्वेलर्स लूटकांड सहित कई आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहा है, जबकि दूसरे की पहचान रोहित कुमार उर्फ रिशु के रूप में हुई है, जो बसंतपुर लूटकांड में संलिप्त रहा है।

चिकित्सकों ने बताया है कि दोनों घायलों की स्थिति सामान्य है। घटना की सूचना प्राप्त होते ही सिवान के पुलिस अधीक्षक एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महाराजगंज भी घटनास्थल पहुंचे और स्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि इनलोगों के साथ और कितने लोग यहां मौजूद थे।

--आईएएनएस

एमएनपी/एएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 March 2026 11:57 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story