बिहार वाल्मीकिनगर बराज पर बढ़ा गंडक नदी का जलस्राव, 5 लाख क्यूसेक पहुंचने की संभावना

बिहार  वाल्मीकिनगर बराज पर बढ़ा गंडक नदी का जलस्राव, 5 लाख क्यूसेक पहुंचने की संभावना
बिहार में गंडक नदी के जलस्तर को लेकर जल संसाधन विभाग ने रविवार को अपडेट जारी किया। विभाग के अनुसार, वाल्मीकिनगर बराज पर रविवार पूर्वाह्न 10 बजे गंडक नदी में 4.16 लाख क्यूसेक जलस्राव दर्ज किया गया। जलस्राव की प्रवृत्ति बढ़ने की है। नेपाल के गंडक जल अधिग्रहण क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होने के कारण नदी में पानी बढ़ा है।

पटना, 27 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में गंडक नदी के जलस्तर को लेकर जल संसाधन विभाग ने रविवार को अपडेट जारी किया। विभाग के अनुसार, वाल्मीकिनगर बराज पर रविवार पूर्वाह्न 10 बजे गंडक नदी में 4.16 लाख क्यूसेक जलस्राव दर्ज किया गया। जलस्राव की प्रवृत्ति बढ़ने की है। नेपाल के गंडक जल अधिग्रहण क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होने के कारण नदी में पानी बढ़ा है।

जल संसाधन विभाग के मुताबिक, नेपाल के देवघाट में दर्ज किए गए उच्चतम जलस्तर के प्रभाव से वाल्मीकिनगर बराज पर रविवार शाम तक करीब 5 लाख क्यूसेक जलस्राव पहुंचने की संभावना है। विभाग ने इस स्थिति को देखते हुए संबंधित क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखने और लगातार निगरानी करने की बात कही है। विभाग ने हालांकि यह भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और गंडक के बढ़ते जलस्राव से व्यापक स्तर पर जलजमाव या बाढ़ की संभावना कम है।

इसका प्रमुख कारण गंगा नदी का जलस्तर कम होना बताया गया है। गंगा का जलस्तर कम रहने से गंडक नदी के पानी की निकासी गंगा में सुचारू रूप से हो रही है। विभाग के अनुसार, गंडक नदी के जलस्राव में वृद्धि के बावजूद पानी की निकासी की स्थिति अनुकूल बनी हुई है। ऐसे में नदी के आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर जलजमाव की आशंका फिलहाल कम है। जल संसाधन विभाग ने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों और संबंधित तंत्र को आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में बारिश और वहां दर्ज जलस्तर के आधार पर वाल्मीकिनगर बराज पर आने वाले पानी की निगरानी की जा रही है। विभाग ने लोगों से स्थिति को लेकर अनावश्यक रूप से चिंतित नहीं होने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन और विभागीय स्तर पर लगातार निगरानी जारी है। जलस्राव में होने वाले बदलाव के आधार पर आगे आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। कई इलाकों में लोगो को सतर्क रखा गया है।

--आईएएनएस

एमएनपी/पीएम

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 Sept 2026 1:08 PM IST

Tags

Next Story