महिला आरक्षण बिल गिरा, हिम्मत नहीं, हम बहुत जल्द देश की आधी आबादी को उनका हक दिलाएंगे मनोज तिवारी

महिला आरक्षण बिल गिरा, हिम्मत नहीं, हम बहुत जल्द देश की आधी आबादी को उनका हक दिलाएंगे मनोज तिवारी
लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पास नहीं हो पाया। इसे लेकर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने शनिवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हम देश की आधी आबादी को उनका हक दिलाकर रहेंगे।

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पास नहीं हो पाया। इसे लेकर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने शनिवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हम देश की आधी आबादी को उनका हक दिलाकर रहेंगे।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में पारित नहीं हो पाया। महिला आरक्षण बिल 2023 में पास हो गया था। संविधान संशोधन के साथ सर्वसम्मति से पास हुआ था। पिछले दो दिनों से संसद के विशेष सत्र में इसे लागू करने के लिए लाया गया था। इसे लागू करने के लिए सीटों का परिसीमन करना था। लागू करने की प्रक्रिया का बिल था, लेकिन विपक्ष ने इसे गिरा दिया। बिल को गिराने वालों में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, टीएमसी, डीएमके और शरद पवार की एनसीपी शामिल हैं।

मनोज तिवारी ने कहा, "बिल पास नहीं हुआ तो हम निराश थे। पीएम मोदी की इच्छा थी कि देश की आधी आबादी को लोकसभा और विधानसभा में सीट मिले, जो पिछले 40 सालों से किसी न किसी प्रकार से नहीं बनने दिया गया। जब बिल गिरा तो सत्ता पक्ष के लोग बहुत देर तक अपनी सीट से उठ नहीं पाए, लेकिन इंडिया अलायंस के लोग जयघोष लगा रहे थे। महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण को रोककर उन्हें अपनी सफलता लग रही थी।"

भाजपा सांसद ने कहा, "नारी सशक्तिकरण की बात तो सभी कर रहे हैं, लेकिन विपक्ष उन्हें आगे नहीं आने देना चाहता। एक समय ऐसा आया कि कांग्रेस ने प्रस्ताव रखा कि जो आप 50 प्रतिशत आरक्षण की बात कर रहे हैं, उसे बिल में लिखकर दे दो, हम पास करेंगे। इसके बाद अमित शाह ने तुरंत लोकसभा अध्यक्ष से कहा कि कार्यवाही को एक घंटे के लिए रोकिए, हम संशोधित करके बिल लाते हैं, लेकिन विपक्ष फिर कुछ बहाना बनाकर हट गया। देश यह सब देख रहा है।"

उन्होंने कहा, "एनडीए की शपथ है कि आज नहीं तो कल, दो-तिहाई बहुमत मिलने दीजिए। हम इसे पास करके लाएंगे। देश की आधी आबादी और बहनें इस पर विचार करेंगी। हमारा बिल गिरा है, हिम्मत नहीं। बहुत जल्दी हम यह हक दिलाएंगे।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 April 2026 7:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story