आईपीएल 2026 ग्राउंड्समैन के साथ तस्वीरें खिंचवाने पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, जीता फैंस का दिल

आईपीएल 2026 ग्राउंड्समैन के साथ तस्वीरें खिंचवाने पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, जीता फैंस का दिल
सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ शनिवार को मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ग्राउंड स्टाफ के साथ बातचीत करने के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। माही के इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है।

हैदराबाद, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ शनिवार को मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ग्राउंड स्टाफ के साथ बातचीत करने के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। माही के इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें धोनी को ग्राउंड्समैन के साथ गर्मजोशी से बातचीत करते, मुस्कुराते और तस्वीरें खिंचवाते हुए देखा जा सकता है, जो उनके विनम्र स्वभाव को दर्शाता है।

उल्लेखनीय है कि पिंडली में चोट के कारण धोनी इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं खेले हैं। हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से पूर्व, इस सीजन वह पहली बार वह टीम के साथ सफर पर निकले हैं। हाल ही में धोनी को नेट्स में बल्लेबाजी करते देखा गया था, जहां वह गेंद को साफ-सुथरे ढंग से हिट कर रहे थे और आसानी से बाउंड्री के पार भी पहुंचा रहे थे।

सीएसके ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें धोनी अच्छी लय में दिख रहे थे। इसने फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ा दिया। हालांकि, यह अभी भी अनिश्चित है कि 45 वर्षीय धोनी शनिवार के मैच में खेलेंगे या नहीं।

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल करियर में अब तक 278 मैच खेले हैं, जिसकी 242 पारियों में 38.30 की औसत के साथ 5,439 रन बनाए। इस दौरान माही के बल्ले से 24 अर्धशतक निकले। वह टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में छठे स्थान पर हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन 5 में से 3 मुकाबले गंवाकर प्वाइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर मौजूद है। शुरुआती तीनों मुकाबले हारने के बाद इस टीम ने शानदार वापसी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता राइट राइडर्स के विरुद्ध जीत दर्ज की है। पांच बार की चैंपियन टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए एक और दमदार प्रदर्शन के साथ प्वाइंट्स टेबल में ऊपर चढ़ने का लक्ष्य रखेगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 April 2026 8:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story