उपराज्यपाल ने राजौरी में डॉ. राज कुमार थापा स्मारक, संग्रहालय और पुस्तकालय का किया उद्घाटन

उपराज्यपाल ने राजौरी में डॉ. राज कुमार थापा स्मारक, संग्रहालय और पुस्तकालय का किया उद्घाटन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजौरी में शहीद एडीडीसी डॉ. राज कुमार थापा की अमर विरासत को सम्मानित करने के लिए एक स्मारक, संग्रहालय और पुस्तकालय का उद्घाटन किया। 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान डॉ. राज कुमार थापा पाकिस्तान की ओर से की गई अकारण गोलाबारी में बलिदान हो गए थे।

राजौरी, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजौरी में शहीद एडीडीसी डॉ. राज कुमार थापा की अमर विरासत को सम्मानित करने के लिए एक स्मारक, संग्रहालय और पुस्तकालय का उद्घाटन किया। 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान डॉ. राज कुमार थापा पाकिस्तान की ओर से की गई अकारण गोलाबारी में बलिदान हो गए थे।

उपराज्यपाल ने डॉ. थापा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी नि:स्वार्थ सेवा और जन कल्याण के प्रति उनके अटूट समर्पण को याद किया। उन्होंने कहा कि यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। इस कार्यक्रम में डॉ. थापा के जीवन पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई।

इस अवसर पर डॉ. राज कुमार थापा के परिवार के सदस्य, तथा सुरक्षा बलों, पुलिस और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

इससे पहले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 14 अप्रैल को जम्मू में अपना भोजनालय के उन्नयन कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। यह एक सामुदायिक रसोई है, जिसे सेवा भारती संगठन की ओर से संचालित किया जाता है। इसे जम्मू-कश्मीर बैंक लिमिटेड का सहयोग प्राप्त है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में एलजी ने लिखा था कि आज मैंने 'अपना भोजनालय' के उन्नयन समारोह में भाग लिया। यह एक सामुदायिक रसोई है, जिसे 'सेवा भारती' की ओर से संचालित किया जाता है और जिसे जम्मू-कश्मीर बैंक के साथ-साथ अन्य दानदाताओं का भी सहयोग प्राप्त है। सेवा भारती की 'समाज को कुछ वापस देने' की अटूट भावना को देखकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई। यह भावना व्यक्तियों को सशक्त बनाती है और समुदायों को सुदृढ़ करती है।

उन्होंने आगे लिखा था कि जरूरतमंदों की सेवा से बढ़कर कोई कर्तव्य नहीं है। सेवा भारती ने लोगों के शरीर को पोषण देकर, उनकी आत्मा को संबल प्रदान करके, और हर मानव जीवन की गरिमा को स्थापित करके इस कर्तव्य का सम्मान किया है। 'अपना भोजनालय' को सुदृढ़ बनाना हमारे समाज की मूल संरचना को ही सुदृढ़ बनाना है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 April 2026 9:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story