राष्ट्रीय: झारखंड में जनता की सरकार को चुराने की भाजपा की साजिश नाकाम राहुल गांधी

झारखंड में जनता की सरकार को चुराने की भाजपा की साजिश नाकाम  राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुक्रवार को झारखंड के पाकुड़ पहुंची। इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड में आपने जो सरकार चुनी थी, उस सरकार को भाजपा ने चुराने और उखाड़ने की कोशिश की। उसकी साजिश के खिलाफ कांग्रेस खड़ी हो गई। झारखंड की जनता बधाई की पात्र है, जो डरी नहीं और पीछे नहीं हटी। इस तरह उसने अपनी सरकार बचाई।

पाकुड़, 2 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुक्रवार को झारखंड के पाकुड़ पहुंची। इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड में आपने जो सरकार चुनी थी, उस सरकार को भाजपा ने चुराने और उखाड़ने की कोशिश की। उसकी साजिश के खिलाफ कांग्रेस खड़ी हो गई। झारखंड की जनता बधाई की पात्र है, जो डरी नहीं और पीछे नहीं हटी। इस तरह उसने अपनी सरकार बचाई।

राहुल ने कहा कि भाजपा से हमारी लड़ाई विचारधारा की है। उनके पास धन है और सारी की सारी एजेंसियां हैं। जितना दबाव डालने की कोशिश वे कर सकते हैं, करें, पर कांग्रेस भाजपा और आरएसएस से डरने वाली नहीं है।

उन्होंने कहा कि आज देश में करोड़ों लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। हालत ये है कि युवा चाहे भी तो नरेंद्र मोदी के हिन्दुस्तान में उन्हें रोजगार नहीं मिल सकता। ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्होंने नोटबंदी की और गलत तरीके से देश में जीएसटी लागू की। मोदी सरकार ने देश में रोजगार की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी। नतीजा ये है कि चालीस साल से सबसे ज्यादा बेरोजगारी देश में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि युवाओं को रोजगार न मिले। वे चाहते हैं हिन्दुस्तान के तीन-चार अरबपति इस देश का पूरा का पूरा धन उठा के ले जाएं। न्याय यात्रा के जरिए हम हिन्दुस्तान की जनता का दर्द देश के सामने रखना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि एक साल पहले हमने भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक शुरू की। इसका मकसद भाजपा और आरएसएस देश में जो नफरत फैला रहे हैं, उसके खिलाफ खड़ा होना था।

राहुल गांधी के झारखंड पहुंचने पर उनके स्वागत के लिए सीएम चंपई सोरेन भी पहुंचे। इस मौके पर झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय सहित कांग्रेस के कई नेता उपस्थित रहे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Feb 2024 5:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story