बिटकॉइन घोटाला आयुष वर्श्नेय को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 30 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा

बिटकॉइन घोटाला आयुष वर्श्नेय को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 30 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा
देश के सबसे बड़े क्रिप्टो घोटालों में से एक माने जा रहे गेनबिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार डार्विन लैब्स के सह-संस्थापक आयुष वर्श्नेय को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 30 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। देश के सबसे बड़े क्रिप्टो घोटालों में से एक माने जा रहे गेनबिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार डार्विन लैब्स के सह-संस्थापक आयुष वर्श्नेय को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 30 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

लगभग 20,000 करोड़ रुपए के कथित बिटकॉइन स्कैम में यह सीबीआई की पहली गिरफ्तारी है। आयुष वर्श्नेय को मुख्य आरोपी माना जा रहा है। सीबीआई ने आयुष वर्श्नेय को गिरफ्तार कर राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे 30 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

यह मामला 2015 में शुरू हुई 'गेनबिटकॉइन' पोंजी स्कीम से जुड़ा है। इस योजना को अमित भारद्वाज, उसके भाई अजय भारद्वाज और उसके नेटवर्क ने चलाया था। स्कीम में निवेशकों को हर महीने 10 प्रतिशत रिटर्न का लालच दिया जाता था और दावा किया जाता था कि यह कमाई बिटकॉइन माइनिंग से होगी। हालांकि, असल में निवेशकों के पैसे का दुरुपयोग किया गया और उन्हें मोटा मुनाफा देने का वादा सिर्फ एक छलावा था।

जांच के मुताबिक, डार्विन लैब्स प्राइवेट लिमिटेड ने इस योजना का पूरा तकनीकी ढांचा तैयार किया। इसमें बिटकॉइन माइनिंग पूल प्लेटफॉर्म, बिटकॉइन पेमेंट गेटवे, कॉइन बैंक बिटकॉइन वॉलेट और गेनबिटकॉइन निवेशक वेबसाइट शामिल थी।

सीबीआई इस मामले की जांच भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी (साजिश), 406 (धोखाधड़ी में विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी और विश्वासघात), और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत कर रही है।

आरोपी की गिरफ्तारी लुकआउट सर्कुलर के चलते संभव हुई। 9 मार्च को जब आयुष वर्श्नेय भारत छोड़ने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा, तो इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे रोक लिया। इसके बाद उसे सीबीआई के हवाले किया गया था। जिसके बाद सीबीआई ने आयुष वर्श्नेय को राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे 30 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

न्यायिक हिरासत के दौरान पुलिस आरोपी आयुष वर्श्नेय से गहनता से पूछताछ करेगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 March 2026 5:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story