भाजपा जीतेगी बनाएगी सरकार, ममता बनर्जी को खिलाएंगे मिठाई फाल्गुनी पात्रा
कोलकाता, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष फाल्गुनी पात्रा ने बंगाल चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनाने जा रही है और जीत की मिठाई ममता बनर्जी को भी खिलाई जाएगी।
कोलकाता में आईएएनएस से बातचीत के दौरान निशाना साधते हुए फाल्गुनी पात्रा ने कहा कि किसी को शक नहीं होना चाहिए कि ममता बनर्जी गुंडों के साथ मिलकर काम कर रही हैं। ममता बनर्जी कह रही हैं कि गुंडों को काबू में किया जाना चाहिए, लेकिन असलियत यह है कि वे गुंडों को काबू में रखना पसंद करती हैं। वे चाहती हैं कि गुंडे फर्जी वोट डलवाकर चुनाव जीतने में मदद करें।
फाल्गुनी पात्रा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसके पीछे के असली लोगों को पकड़ लिया है। इसीलिए ममता बनर्जी गुस्सा हैं। पश्चिम बंगाल में हर चुनाव में बहुत ज्यादा खून-खराबा होता रहा है। लेकिन इस बार यह पहली बार हुआ है कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ और कोई खून-खराबा नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि जब गुंडों को धमकाया जाता है तो ममता बनर्जी गुस्सा हो जाती हैं। यह गुंडों की सरकार है। वे गुंडों की मुख्यमंत्री हैं। वे उन लोगों की मुख्यमंत्री हैं, जो हत्या और दुष्कर्म जैसे अपराध करते हैं। वे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री नहीं हैं।
उन्होंने दावा किया कि इस बार हम पश्चिम बंगाल के चुनाव जीतेंगे। ममता बनर्जी हार रही हैं। इसीलिए हम पक्का मिठाई खिलाएंगे। ममता बनर्जी, राहुल गांधी और सीपीएम ने हाथ मिला लिया है। उन्होंने पूछा कि बंगाल में इतना खून-खराबा हुआ था। लेकिन राहुल गांधी ने इस बारे में कुछ नहीं कहा। इंडी गठबंधन ममता बनर्जी का साथ दे रहा है।
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी कांग्रेस से निकली हैं और अब कांग्रेस, सीपीएम तथा इंडी गठबंधन के साथ हाथ मिलाकर काम कर रही हैं। राहुल गांधी की कोई नहीं सुनेगा। लेकिन, उनके बोलने से भाजपा को ही लाभ होगा। राहुल गांधी इतने दिनों से तृणमूल कांग्रेस के साथ थे, लेकिन आज चुनाव प्रचार में सच बोल रहे हैं। लोग सच्चाई जानते हैं और उन्हें विश्वास है कि कांग्रेस, तृणमूल और सीपीएम ने मिलकर यह सब किया है। यहां की असलियत जनता को मालूम है। उसे पता है कि बंगाल को विकास के रास्ते पर कौन ले जा सकता है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   26 April 2026 6:55 PM IST












