‘भाजपा के बुरे दिन का दौर शुरू’, बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत पर विपक्ष

‘भाजपा के बुरे दिन का दौर शुरू’, बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत पर विपक्ष
चुनाव आयोग ने सोमवार को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के परिणाम घोषित कर दिए। जनसुराज पार्टी के संस्थापक और प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने भाजपा के उम्मीदवार नीरज कुमार को 19 हजार से अधिक मतों से हराया। बांकीपुर जो कभी भाजपा का गढ़ कहा जाता था, वहां प्रशांत किशोर ने सेंध लगाकर सभी को चौंका दिया। इस सीट पर मिली हार के बाद विपक्षी दलों ने दावा किया कि भाजपा के बुरे दिन का दौर शुरू हो गया है।

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। चुनाव आयोग ने सोमवार को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के परिणाम घोषित कर दिए। जनसुराज पार्टी के संस्थापक और प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने भाजपा के उम्मीदवार नीरज कुमार को 19 हजार से अधिक मतों से हराया। बांकीपुर जो कभी भाजपा का गढ़ कहा जाता था, वहां प्रशांत किशोर ने सेंध लगाकर सभी को चौंका दिया। इस सीट पर मिली हार के बाद विपक्षी दलों ने दावा किया कि भाजपा के बुरे दिन का दौर शुरू हो गया है।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे पर राजद सांसद मीसा भारती ने कहा कि डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद भाजपा के उम्मीदवार को हार मिली है, जहां वे लगातार जीतते थे। सबसे बड़ी बात है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सीट छोड़ी। संदेश है कि अब आपके जाने के दिन शुरू होने वाले हैं, प्रशांत किशोर को बधाई।

बिहार राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि यह भाजपा के खिलाफ जनता की भावना को दिखाता है। यह बिहार में कानून-व्यवस्था के बिगड़ने और लोगों की नजर में सरकार के अहंकारी कामकाज के तरीके के खिलाफ भाजपा सरकार के लिए एक फैसला है।

कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि मैंने शुरू से ही कहा था कि इस बार पटना की जनता बदलाव के लिए वोट करेगी। लोग भाजपा से तंग आ चुके थे। चेहरे के रूप में पीके आए तो लोगों ने उन्हें अपना कीमती वोट दिया।

कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि अब आप देख सकते हैं कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 'मेरा बूथ, मेरा गौरव' जैसे बड़े-बड़े दावे करते थे, वे अपना बूथ तक नहीं बचा पाए। अब जनता ने भारतीय जनता पार्टी को हटाने का मन बना लिया है। जब राष्ट्रीय अध्यक्ष ही अपना बूथ नहीं बचा पा रहे हैं, तो आप समझ सकते हैं कि पार्टी किस हालत में पहुंच गई है। दिन-ब-दिन पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी की हालत खराब होती जा रही है। वे आगे एक के बाद एक चुनाव हारेंगे।

दूसरी ओर बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा जनादेश को सिर झुकाकर स्वीकार करती है और जनता के निर्णय का सम्मान करती है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है। वोट क्यों नहीं मिले, इसकी गंभीरता से समीक्षा करेंगे। कमियों को समझकर उन्हें दूर करने के लिए पूरी मुस्तैदी से काम करेंगे। हम विपक्षी दलों की तरह अपनी हार का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं, ईवीएम या चुनाव आयोग पर नहीं फोड़ते। भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्थाओं में पूर्ण विश्वास रखती है और आत्ममंथन एवं समीक्षा के माध्यम से अपनी कमियों को सुधारने में विश्वास करती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 Aug 2026 7:43 PM IST

Tags

Next Story