भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव बनने पर स्मृति ईरानी ने जताया आभार, बोलीं- यह कार्यकर्ता का सम्मान

भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव बनने पर स्मृति ईरानी ने जताया आभार, बोलीं- यह कार्यकर्ता का सम्मान
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किए जाने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा ने एक साधारण कार्यकर्ता पर विश्वास जताते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किए जाने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा ने एक साधारण कार्यकर्ता पर विश्वास जताते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि भाजपा ने उनके जैसे साधारण कार्यकर्ता का निर्माण किया है और संगठन में योगदान देने के लिए राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व देना कार्यकर्ता आधारित व्यवस्था का सम्मान है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन की सेवा करने का अवसर उनके लिए निष्ठा और समर्पण का विषय है।

स्मृति ईरानी ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना को साकार करने और मां भारती के गौरव के लिए समर्पित भाजपा की नवगठित टीम 'विकसित भारत 2047' के संकल्प को साकार करने के लिए आधारशिला के रूप में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की निरंतर प्रेरणा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं द्वारा उन पर जताए गए विश्वास के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने संदेश का समापन 'भारत माता की जयट के उद्घोष के साथ किया।

दरअसल, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। नई टीम में सबसे प्रमुख नामों में शामिल स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही संगठन में उनकी एक बार फिर महत्वपूर्ण भूमिका में वापसी हुई है।

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को भी राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। पार्टी ने नई कार्यकारिणी में अनुभवी नेताओं और नए चेहरों के बीच संतुलन बनाने का प्रयास किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 Aug 2026 7:54 PM IST

Tags

Next Story