नॉलेज पार्क पुलिस ने 23.60 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को दबोचा, तस्करी में इस्तेमाल बाइक बरामद

नॉलेज पार्क पुलिस ने 23.60 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को दबोचा, तस्करी में इस्तेमाल बाइक बरामद
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाने की पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 23 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इसके अलावा, गांजे की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ली है।

ग्रेटर नोएडा, 17 अगस्त (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाने की पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 23 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इसके अलावा, गांजे की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ली है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से 17 अगस्त 2026 को गुर्जरपुर रेलवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नितेश पुत्र लक्ष्मण और रामपाल पुत्र नत्थूलाल के रूप में हुई है। नितेश मूल रूप से सिमरौठी, थाना टप्पल, जिला अलीगढ़ का रहने वाला है और वर्तमान में कस्बा सूरजपुर में रह रहा था। उसकी उम्र करीब 22 वर्ष बताई गई है।

वहीं, दूसरा आरोपी रामपाल मूल रूप से गडरपुरा, थाना बिल्सी, जिला बदायूं का निवासी है और वर्तमान में सलारपुर, थाना सेक्टर-39, गौतमबुद्धनगर में रह रहा था। उसकी उम्र करीब 40 वर्ष है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी नितेश के खिलाफ पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ थाना सेक्टर-39 में वर्ष 2023 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा थाना एक्सप्रेसवे में वर्ष 2022 और 2024 में भी धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

थाना सेक्टर-39 में वर्ष 2024 तथा थाना सेक्टर-49 में भी एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामला दर्ज है। इसके साथ ही वर्ष 2026 में थाना नॉलेज पार्क में उसके खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। वहीं, आरोपी रामपाल के खिलाफ भी थाना नॉलेज पार्क में वर्ष 2026 में आयुध अधिनियम की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसे गौतमबुद्धनगर तथा आसपास के क्षेत्रों में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद 23 किलो 600 ग्राम गांजा को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई को लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से अंजाम दिया गया।

पुलिस अब आरोपियों के नेटवर्क और मादक पदार्थों की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 Aug 2026 7:53 PM IST

Tags

Next Story